---Advertisement---

मेरठ में कांवड़ियों को देख गदगद हुए Yogi Adityanath, शिव भक्तों पर बरसाए फूल; बोले – ‘कुछ असामाजिक तत्व उत्साह और श्रद्धा को ठेस पहुँचाने…’ देखें वीडियो

Yogi Adityanath: यूपी के सीएम ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की, वहीं चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 20, 2025 2:41 अपराह्न

Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

Yogi Adityanath: बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। वहीं आज यूपी के सीएम Yogi Adityanath मेरठ पहुंंचे जहां, उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की, और सीएम ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग और मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने खुले तौर पर असामाजिक तत्व को चेतावनी दी है कि अगर वह Kanwar Yatra 2025 में किसी तरह का उपद्रव करते है, तो उनकी फोटो लगाई जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Yogi Adityanath ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “कुछ तत्व उत्साह और श्रद्धा को ठेस पहुँचाने और बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी और व्यक्तिगत रूप से भी, ऐसी कोशिशें कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

हर कांवड़ संघ की ज़िम्मेदारी है कि वे गुंडों का वेश धारण कर भगवान शिव की इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने वाले ऐसे सभी तत्वों का पर्दाफ़ाश करें। उन्हें अपने साथ शामिल न होने दें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। मैं सभी कांवड़ियों और सभी से दूसरों की समस्याओं को समझने की अपील करता हूँ।”

कांवड़ियों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कह दी बड़ी बात

Yogi Adityanath ने आगे कहा कि “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त सामाजिक समरसता का परिचय दे रहे हैं और पूरी श्रद्धा से जा रहे हैं। उनकी साधना में भक्ति की भावना साफ़ दिखाई देती है।

इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सरकार, गैर-सरकारी संगठनों और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने अच्छी तैयारियाँ की हैं।” मालूम हो कि यूपी के सीएम ने इससे पहले भी कांवड़ यात्रा को लेकर कहा था, कि कांवड़ियों को बदनाम करने का कोशिश की जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026