---Advertisement---

Virat Kohli की इतिहासिक पारी को देख ख़ुद को रोक नहीं पाईं अनुष्का, कह डाली ये बात

भारत ने धर्मशाला में इतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो भारत के तूफानी बल्लेबाज Virat Kohli रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। जवाबी पारी में विराट ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 23, 2023 12:28 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

भारत ने धर्मशाला में इतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो भारत के तूफानी बल्लेबाज Virat Kohli रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। जवाबी पारी में विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, जड़ेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए।

विराट की इतिहासिक पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली का बहुत बड़ा हाथ रहा। विराट ने इस मुकाबले में 95 रन की पारी खेली। किंग कोहली शतक से तो चुके लेकिन वह भारत को जीत दिलाने में कामयाब रहे। विराट ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

अनुष्का के किया रिएक्ट

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट अपने शतक से तो चुके लेकिन उनकी 95 रन की पारी ने भारत को जीत जरूर दिलाई। विराट की इस दमदार पारी के बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने उनकी तारीफ की। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की बैटिंग करते हुए स्टोरी लगाई और तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही अनुष्का ने लिखा,” तुम पर हमेशा गर्व है।”

भारत ने लिया 20 साल का बदला

भारत को 2003 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का इंतजार था। तो इस मुकाबले में भारत ने 20 सालों का बदला ले लिया है। इसी के साथ भारत वर्ल्ड कप 2023 में अपना जीत का रथ कायम रखा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026