---Advertisement---

Virat Kohli के जन्मदिन पर अनुष्का ने किया उनके अनोखे रिकॉर्ड को याद, बधाई देते हुए लिखी ये बात

विराट कोहली ने 35 वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनको ख़ास अन्दाज़ में विश किया है। उन्होंने विराट के एक ख़ास रिकॉर्ड को याद करते हुए जन्मदिन की बधाइयाँ दी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 5, 2023 2:02 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज़ Virat Kohli आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बड़े ही ख़ास अंदाज़ में उनको विश किया है। अनुष्का ने अपने सोशल मीडियाा अकाउंट इंस्टाग्राम ने ज़रिए विराट को बधाइयाँ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उनका जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने विराट के एक ख़ास रिकॉर्ड को भी याद किया।

विराट के रिकॉर्ड को किया याद

Virat Kohli को 35वें जन्मदिन की बधाइयां देते हुए अनुष्का ने उनके कई साल पुराने रिकॉर्ड को याद किया। विराट ने साल 2011 में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। विराट कोहली Zeroth बॉल विकेट लेने वाले टी20 इंटरनेशनल के एकमात्र गेंदबाज हैं। Virat Kohli के करियर की पहली गेंद वाइड थी और केविन पीटरसन उसपर स्टंप हो गए थे। अनुष्का के विराट के इस रिकॉर्ड की तस्वीर शेयर की।

अनुष्का ने ज़ाहिर किया अपना प्यार

पति विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनुष्का ने दो और तस्वीरें शेयर की और बेहद ही प्यारा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा,” वह सचमुच अपने जीवन की हर भूमिका में असाधारण है! लेकिन किसी तरह उनकी शानदार टोपी में और पंख जुड़ते जा रहे हैं। मैं तुम्हें इस जीवन के माध्यम से और उसके परे और अंतहीन रूप से प्यार करती हूं, हर आकार, रूप में, हर चीज के माध्यम से, चाहे वह कुछ भी हो। “

वर्ल्ड कप में विराट का शानदार प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2023 में इंडियन क्रिकेट टीम के ‘किंग’ यानी विराट कोहली का बल्ला खूब बोल रहा है। विराट के टूर्नामेंट में प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान है। विराट ने इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुक़ाबले में शतक भी जड़ा। वर्ल्ड कप में अभी तक विराट 442 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 7 पारियों में ये कमाल किया है। आज भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन में मुक़ाबला खेलेगा, तो विराट के जन्मदिन पर ये देखना दिलचस्प होगा की वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026