---Advertisement---

IND vs NZ: अर्शदीप का अंतिम ओवर पड़ा टीम इंडिया को भारी, न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में दर्ज की शानदार जीत

IND vs NZ: भारतीय टीम के लिए साल 2023 किसी शानदार तोहफे से कम नहीं है। इस साल भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराकर क्लीनस्वीप किया था। वहीं आज रांची में एक बार फिर टीम इंडिया और कीवियों के बीच जमकर भिडंत देखने को मिली।आपको बता दें कि आज के मैच ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 27, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारतीय टीम के लिए साल 2023 किसी शानदार तोहफे से कम नहीं है। इस साल भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराकर क्लीनस्वीप किया था। वहीं आज रांची में एक बार फिर टीम इंडिया और कीवियों के बीच जमकर भिडंत देखने को मिली।आपको बता दें कि आज के मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके निर्धारित 20ओवर में 176/6 रन बनाए। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के रनों का पीछा करते हुए 155 रन ही बना सकी और 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने की शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की टीम भले ही एकदिवसीय मैच में हार गई हो लेकिन आज उन्होंने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है । आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिशेल ने 30 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा सालामी बैटर डवोन कॉनवे ने भी 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। इससे पहले फिन एलन ने न्‍यूजीलैंड की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई,उन्‍होंने 23 गेंदों पर 35 रन ठोक दिए ।

Also Read: ICC RANKINGS: ‘सिराज मियां का चला जादू’ ODI में बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज, बेहतरीन प्रदर्शन का मिला शानदार फल

भारतीय टीम का प्रदर्शन

अगर भारतीय गेंदबाजी की तरफ देखें तो वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए वहीं अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, शिवम मावी को 1-1 सफलता मिली। कीवियों की टीम ने भारत के सामने पहाड़ जैसा रन रख दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 155 रन ही बना सकी। वहीं यह पहला मौका है जब कीवियों ने भारत को उसकी सरजमीं पर हराया है।भारत की तरफ से सूर्य कुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा सके। जिस समय सूर्य कुमार यादव बैटिंग कर रहे थे टीम इंडिया बहुत मुश्किल हालात से गुजर रही थी।सूर्य कुमार यादव ने इस मैच में 34 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026