---Advertisement---

Asia Cup 2023: रोहित और विराट को 2 हफ्ते का आराम, एशिया कप से पहले NCA को करेंगे रिपोर्ट

Asia Cup 2023: भारत के कप्तान रोहित और भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले वाले विराट कोहली को आगामी एशिया कप से पहले 2 हफ्ते के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी आने वाले बड़े मैचों में फ्रेश रहेंगे। एशिया कप से पहले NCA जाएंगे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 5, 2023 2:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत के कप्तान रोहित और भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले वाले विराट कोहली को आगामी एशिया कप से पहले 2 हफ्ते के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी आने वाले बड़े मैचों में फ्रेश रहेंगे।

एशिया कप से पहले NCA जाएंगे खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की T20 सीरीज जारी है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी जहां उन्हें तीन T20 मुकाबले खेलने हैं। आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में जसप्रीत बुमराह वापसी के साथ-साथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2022 के वर्ल्ड कप के बाद से T20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी अब सीधा एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज के बाद आराम करेंगे जिसके बाद उन्हें 23 अगस्त को एशिया कप 2023 कैंप के NCA में रिपोर्ट करना होगा।

एक हफ्ते तक चलेगा NCA कैंप

आपको बता दें कि एशिया कप स्क्वाड के खिलाड़ी 24 से 29 अगस्त तक NCA कैंप में रहेंगे। ऐसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल, NCA के कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। यह खिलाड़ी एशिया कप से पहले अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए कैंप में हिस्सा ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026