---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले श्रीलंकाई टीम पर छाए संकट के बादल, 4 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आए

Asia Cup 2023: एशिया कप के आगाज से पहले श्रीलंका खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खिलाड़ियों के इन्जुरेड होने के बाद अब खबर कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 26, 2023 3:25 अपराह्न

Sri Lankan Cricket Team
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले श्रीलंका टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर हसरंगा के चोटिल होने की खबर के बाद अब एक और खबर सामने आ रही है। श्रीलंका टीम के कैंप में कोविड-19 ने दस्तक दे दी है।

श्रीलंका के दो खिलाड़ी कोविड-19 की चपेट में आए

आगामी एशिया से पहले श्रीलंका टीम पर एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ गिर रहा है। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को लेकर बड़ी खबर सामने आ आई थी कि वे चोट के चलते Asia Cup 2023 से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि टीम को खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। यह खबर ऐसे वक्त पर आ रही है जब एशिया कप के शुरु होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। दरअसल, टीम 4 खिलाड़ियों का एशिया कप में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। इस सूची में हसरंगा के आलावा तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा का नाम भी शामिल है। बता दें कि चमीरा को लंका प्रीमियर लीग के दौरान कंधे पर चोट लगी थी जिसके चलते उनके खेलने पर संशय गहरा रहा है। इसके अलावा कुसल परेरा और अविष्का फर्नांडो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

हसरंगा का टीम में होना कितना महत्वपूर्ण?

वानिंदु हसरंगा का टीम में होना श्रीलंका के लिहाज से काफी अहम है। अगर बात करें उनके हालिया प्रदर्शन की तो वह काफी लाजवाब रहा है। हाल ही में हुए LPL (लंका प्रीमियर लीग) में कैंडी के खेलते हुए वह पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी कारनामा उन्होंने किया था। इसके अलावा में टीम के लिए वे बल्ले और गेंद दोनों से ही काफी योगदान दे सकते हैं। अगर ऐसे में हसरंगा एशिया कप से बाहर होते हैं तो यह श्रीलंका के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026