---Advertisement---

Asia Cup 2023: ‘पाकिस्तान ने हमें बहुत अच्छा ट्रीट किया’ , बीसीसीआई प्रेसिडेंट ने कह दी बड़ी बात

Asia Cup 2023: बीसीसीआई अध्यक्ष रोज़र बिन्नी ने पाकिस्तान की तारीफ़ करते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने उनकी बहुत अच्छे से मेहमान नवाजी की। रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आमंत्रण के बाद दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान गए थें।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 7, 2023 9:25 अपराह्न | Updated: सितम्बर 8, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Roger-Binny..5
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी का बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल रोजर बिन्नी ने पाकिस्तान के मेहमाननवाजी को लेकर बड़ी बात कही है। आपको बता दें कि रोजर बिन्नी हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा एशिया कप के कुछ मुकाबले में बुलाये जाने के बाद अब देश वापिस आ गए हैं।

रोजर बिन्नी ने पाकिस्तान के मेहमाननवाजी का किया तारीफ़

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी का हालिया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा है कि पाकिस्तान ने सच में काफी अच्छे से मेहमाननवाजी की। रोज़र बिन्नी ने अपने हालिया बयान में कहा है कि ,’पाकिस्तान ने हमें राजाओं की तरह ट्रीट किया।’ बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा ‘जिस तरह से 1984 के दौरान टेस्ट मैच में हमारे साथ मेहमाननवाजी की गयी थी ठीक उसी तरह इस बार भी पाकिस्तान ने हमारा स्वागत किया।’ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी कहा कि, ‘गवर्नर के द्वारा इस दौरान डिनर भी आयोजित किया गया था।’

2008 के बाद पहली बार मेजबानी कर रहा पाकिस्तान

आपको बता दें कि पाकिस्तान में एशिया कप 2023 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पाकिस्तान में आखिरी बार एशिया कप साल 2008 के दौरान खेला गया था तब श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। आपको बता दें कि 2023 एशिया कप में पाकिस्तान में जहां 4 मुकाबले खेले जायेंगे वहीं 9 मैचों का आयोजन श्रीलंका में किया जायेगा।

पाक-भारत का सुपर 4 मुकाबला 10 सितम्बर को होगा

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर 4 का मुकाबला 10 सितम्बर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा। एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026