---Advertisement---

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में यह पाक क्रिकेटर कर सकता है कमाल , इन रिकॉर्ड्स पर होगी सबकी नजर

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच आज(14 सितम्बर ) को मुकाबला खेला जायेगा। बाबर आजम आज होने वाले मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 2:24 अपराह्न

Babar5
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत आज कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में होगी। आपको बता दें कि आज होने वाले मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल कर सकते हैं।

बाबर पर रहेगी सबकी नजर

आपको बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आज(14 सितम्बर) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करकर टॉप हाईएस्ट रन गेटर की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हो सकते हैं। अब तक हुए एशिया कप के मैचों में बाबर ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है और वह सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। बाबर ने अबतक इस एशिया कप में 178 रन बनाये हैं। आपको बता दें कि शीर्ष स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कब्जा है।

श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम कर सकती है कमाल

आपको बता दें कि आज होने वाले एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान में से जो भी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब होती है वह टीम इतिहास रच सकती है।जहां पाकिस्तान के पास फाइनल में पहुंचकर पहली बार अपनी मेजबानी में हो रहे एशिया कप का खिताब जीतने का मौक़ा होगा वही श्रीलंकन टीम के पास 2004 के बाद बैक टू बैक खिताब हासिल करने का मौका है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार एशिया कप की मेजबानी साल 2008 में की थी जहां श्रीलंका की टीम ने खिताब पर कब्जा किया था। वहीं 2004 में खेले गए एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने खिताब हासिल किया था। इसके बाद श्रीलंका ने 2008 में भी एशिया कप का खिताब हासिल कर बैक टू बैक एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

एशिया कप में पहली बार दो देश कर रहे मेजबानी

आपको बता दें कि एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली दफा हो रहा है जब दो देश एक साथ एशिया कप की मेजबानी कर रहे है। एशिया कप 2023 की मेजबानी सबसे पहले पाकिस्तान को दी गयी थी। लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से इंकार करने के बाद श्रीलंका को एशिया कप के न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर मेजबानी सौंपी गयी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026