---Advertisement---

Asian Champions Trophy 2023: फाइनल में भारत की जीत के बाद स्टेडियम में गूंजा ‘वंदे मातरम’, देखें वीडियो

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट के अंतिम मैच में भारत ने हारे हुए मैच में बाजी पलट दी। भारत अब तक इस पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा मैच जीत रहा था पर खिताब जीतने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 13, 2023 11:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट के अंतिम मैच में भारत ने हारे हुए मैच में बाजी पलट दी। भारत अब तक इस पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा मैच जीत रहा था पर खिताब जीतने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

भारत की जीत के बाद स्टेडियम में गूंजा ‘वंदे मातरम’

भारत ने फाइनल मैच में मलेशिया पर शानदार जीत दर्ज करी। मैच के शुरुआती पलों में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम दबाव में नजर आ रही थी। मलेशिया तीसरे हाफ तक 3-1 से पिछड़ रही थी। दबाव में होने के बावजूद खिलाड़ियों ने हौंसला बनाए रखा। बता दें कि मैच के 8वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कार्नर का लाभ उठाकर गोल दागा था। इसके बाद मलेशिया ने एक के बाद एक गोल दागे जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई। तीसरे हाफ के अंतिम तक पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों गजब का कमबैक किया। इस कमबैक कि बदौलत भारत ने इस रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। भारत के जीतने के बाद चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में हर तरफ ‘वंदे मातरम’ गूंजने लगा।

भारत ने चौथी बार अपने नाम किया खिताब

भारत ने मलेशिया पर जीत दर्ज करने के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब चौथी बार अपने नाम किया। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्श इस पूरे टूर्नामेंट में लाजवाब रहा। सेमीफइनल में जापान पर एकतरफा जीत हासिल करने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि भारत इस मैच को भी आसानी से अपने नाम कर लेगा। पर फाइनल मैच काफी रोमांच से भरा हुआ रहा और भारत मैच के अंतिम क्षणों में जीत दर्ज करने में सफल रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026