---Advertisement---

Asian Games 2023: एशियन गेम्स का हुआ आगाज, हरमनप्रीत–लवलीन ने की भारतीय दल की अगुवाई

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में जब भारतीय खिलाड़ियों ने कदम रखा तो स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठा

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: सितम्बर 23, 2023 7:32 अपराह्न | Updated: सितम्बर 23, 2023 8:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो चुकी है। इन गेम्स की शुरुआत आज यानी की 23 सितंबर से हो गई है। इस समारोह की शुरुआत स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में हुई है, जिसमें करीब 80 हजार से ज्यादा लोग नजर आए।

शाम को 5.30 बजे एशियाई खेल का हुआ उद्घाटन

जानकारी के लिए बता दें कि एशियाई खेल का उद्घाटन समारोह भारत समय के अनुसार 5.30 बजे शाम को शुरू हो चुका है, और भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग यानी कि सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की अगुवाई में भारतीय दल को आधिकारिक रूप से आरंभ होने वाले खेलों में खेल शक्ति के रूप में दबदबा दिखाने के लिए बेताब है। जोकि साल 2020 में आई महामारी के कारण एक साल लेट हो रहे हैं।

हरमनप्रीत सिंह और लवलीना ने निभाई ध्वजवाहक की भूमिका


जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले भारत के खिलाड़ियों ने जीत का आगाज किया। टेबल टेनिस पुरुष टीम ने ताजिकिस्तान और महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ अपनी जीत दर्ज कराई। अब एशियाई खेल का उद्घाटन समारोह हो गया है। वहीं भारतीय पुरुष टीम हॉकी के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई, दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुवाई कर भारत की शान बढ़ाई।


समारोह में उद्घाटन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में चीन ने अपने इतिहास और उपलब्धियां को दिखाया। जानकारी के लिए बता दें कि एशियाई गेम्स में खिलाड़ियों की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान के एथलीट्स आए थे और जब भारतीय टीम ने स्टेडियम में अपना कदम रखा, तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहटों से गूंज उठा। वहां मौजूद सभी दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार तालियों से स्वागत किया। भारत के बाद बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी अपनी परेड निकाली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026