---Advertisement---

AUS vs NZ : रचिन ने जड़ा इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक, देखें कैसे छक्का लगाकर बजाया ऑस्ट्रेलिया का बैंड

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने धमाकेदार शतक लगाया। रचिन का टूर्नामेंट में यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 9:03 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

AUS vs NZ : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 27 वाँ मुक़ाबला आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 1 विकेट से हराया। लेकिन न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी की खूब तारीफ हो रही है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के भारत मूल के रचिन रवींद की।

रचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक जमाया। इस दौरान उन्हीं 7 चौके और 5 बेहतरीन छक्के जड़े। टूर्नामेंट में ये रचिन का दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इंग्लैंड एक खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।

हालांकि शतक पूरा करने के बाद रचिन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बड़ा सके और 116 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 84 गेंदों में 116 रन पारी खेलते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

धर्मशाला में न्यूजीलैंड की दूसरी हार

389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया से 5 रन से हार गई। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज जल्दी हो गए लेकिन रचिन की पारी ने टीम को संभाला। इसके अलावा मिचेल ने भी अर्धशतक जड़ा। 23.6 ओवर में मिचेल का विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड गेम से बाहर नजर आ रही थी। लेकिन 7 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जिम्मी नीषम ने पूरा गेम ही बदल दिया। उनकी 39 गेंदों पर 58 रन की पारी ने न्यूजीलैंड की जीत लगभग तय कर दी थी। लेकिन आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर वे रन आउट हो गए। तब न्यूजीलैंड को 1 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर पिच पर खड़े बल्लेबाज एक रन ही ले पाए और न्यूजीलैंड 5 रन से हार गई। ये न्यूजीलैंड की धर्मशाला में लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले न्यूजीलैंड भारत से धर्मशाला में मुकाबला हारी थी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

पहले बल्लेबाज़ करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49.2 ओवर में ऑलआउट हो हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 389 रन का लक्ष्य न्यूज़ीलैंड को दिया है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड ने टीम की अच्छी शुरुआत कराई। वार्नर ने 81 तो हेड ने 109 रन बनाए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने भी 41 रन की तूफ़ानी पारी खेली। न्यूज़ीलैंड की ओर से बोल्ट और फ़िलिप्स ने 3-3 विकेट चटकाए। स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 2 और मैट हेनरी, जेम्स निषम को एक-एक सफलता मिली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026