---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज Steve Smith ने संन्यास लेने के सवाल पर दिया अपना करारा जवाब कहा – ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं’

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक भी लगाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब उनसे संन्यास लेने के बारे में पूछा गया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 6, 2023 5:15 अपराह्न

Steve Smith
Follow Us
---Advertisement---

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक भी लगाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब उनसे संन्यास लेने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने अपने शानदार जवाब से सबको हैरान कर दिया। बता दें कि स्टीव स्मिथ ने अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोक उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

संन्यास लेने पर क्या कहा स्मिथ ने

ऑस्ट्रेलिया टीम ने मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ से जब संन्यास लेने की बात पूछी गई तब उन्होंने शानदार जवाब देते हुए कहा कि,” मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं आराम से हूं जहां सब कुछ है, हमारे पास कुछ अच्छे दौरे आ रहे हैं, और मैं उत्साहित हूं। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ने कहा कि वह अभी भी अधिक रन बनाने के लिए प्रेरित हैं और वह तब तक खेलना जारी रखेंगे जब तक उन्हें ऐसा लगता है। स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, “जबकि मेरे पास अभी भी सुधार करने की भूख और उत्सुकता है, विशेष रूप से कुछ बल्लेबाजों की मदद करने के लिए। जबकि मैं वह सब कर रहा हूं और अपनी जिम्मेदारियों का आनंद ले रहा हूं, मेरा संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है।

Also Read: जोरों पर है KL RAHUL और ATHIYA SHETTY की शादी की तैयारियां, ग्रैंड रिसेप्शन और मेहमानों को लेकर आया बड़ा अपडेट

स्टीव स्मिथ ने बनाए कई रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ अब 30 टेस्ट मैच शतक के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। स्मिथ से पहले स्टीव वॉ (32) और रिकी पोंटिंग (41) हैं। इसके अलावा मैथ्यू हेडन के नाम 30 शतक हैं। स्मिथ 162 पारियों में सबसे कम समय में 30 टेस्ट शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सिडनी में अपने शतक के बाद उन्होंने माइकल क्लार्क (8643 रन) और हेडन (8625 रन) को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026