---Advertisement---

Valentine Day से पहले बल्लेबाज Prithvi Shaw को मिला प्यार में धोखा, अब मैदान पर हुनर दिखाने का है मौका

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ घरलू क्रिकेट मैदान पर खेलने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। रणजी ट्राफी में भी बल्लेबाज शॉ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनका चुनाव लंबे समय के बाद टीम इंडिया में किया गया। पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रहे तीसरे टी20 सीरीज में खेलने का मौका दिया ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 31, 2023 1:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ घरलू क्रिकेट मैदान पर खेलने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। रणजी ट्राफी में भी बल्लेबाज शॉ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनका चुनाव लंबे समय के बाद टीम इंडिया में किया गया। पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रहे तीसरे टी20 सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है। इससे पहले उन्हें दो टी20 मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। भारत और न्यूजीलैंड के लिए तीसरा मैच बहुत ही निर्णायक है क्योंकि दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर खेल रही है। तीसरा टी20 का यह मुकाबला अहमदाबाद में 1 फरवरी को खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को एक बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया ने ब्रेकअप कर लिया है। निधि तपाड़िया के एक इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद इस तरह की बातें उठ रही हैं।

तापाडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी ने बयां की सच्चाई

घरेलु क्रिकेट के मैदान में रनों की बौछार करने वाले भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।लेकिन मैदान में पहुंचने से पहले ही उनका दिल टूट गया है। बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में निधि व्हाइट आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में निधि ने लिखा था कि प्यार से लोग मुझे लैला बुलाते हैं। इस पर पृथ्वी ने कमेंट किया था, कौन है ये दोस्त लोग? इस पर निधि ने लिखा था कि वही लोग जो कमेंट कर रहे हैं।

Also Read: सानिया मिर्जा के संन्यास के बाद पति SHOAIB MALIK का अजीब बयान- 40 की उम्र में खुद को बता रहे 25 का

एक्स गर्लफ्रेंड प्राची ने भी कर ली थी सगाई

पृथ्वी शॉ के साथ यह कोई पहली बार नहीं है जब उनका दिल टूटा हो। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्राची ने भी सगाई कर ली थी। भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, प्राची को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों की साथ में घूमते हुए कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। ऐसे में कुछ दिनों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था और प्राची ने सगाई कर ली थी।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026