---Advertisement---

BPL 2023 : T20 मैच में इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रचा नया इतिहास, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’अवार्ड से किया गया सम्मानित

BPL 2023: पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक हमेशा अपने रिकार्डो की वजह से जाने जाते है। ऐसे में शोएब ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में एक और खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि शोएब मलिक टी-20 क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 4, 2023 12:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BPL 2023: पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक हमेशा अपने रिकार्डो की वजह से जाने जाते है। ऐसे में शोएब ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में एक और खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि शोएब मलिक टी-20 क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं शोएब का अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में तीसरा स्थान है। भले ही उनकी उम्र इस समय 40 साल के पार हो गई लेकिन उनका बल्ला आज भी युवाओं की तरह ही चौके -छक्के बरसाता है। उनके टी20 करियर में बना यह रिकॉर्ड अभी तक के रिकॉर्ड में सबसे बड़ा है।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान बनाया रिकॉर्ड

शोएब मलिक ने यह रिकॉर्ड शुक्रवार को खेले गए बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग के दौरान बनाई। आपको बता दें कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शुक्रवार को बहुत ही बेहतरीन मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला ढाका डोमिनेटर्स और रंगपुर राइडर्स के बीच में हुआ। भले ही इस मैच में शोएब के बल्ले ने कुछ कमाल न किया हो लेकिन उनकी टीम ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाज शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर के 500 मैचों में 127 के स्ट्राइक रेट से 12287 रन बनाए हैं। शोएब बीपीएल 2023 में मलिक रंगपुर राइडर्स की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। ढाका डोमिनेटर्स के साथ मैच शुरू होने से पहले आलराउंडर खिलाड़ी मालिक को रंगपुर राइडर्स की टीम के खिलाड़ियों की ओर से उन्हें ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। इस सम्मान को पाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी खुश दिखाई पड़ रहे हैं।

Also Read: SHWETA SEHRAWAT का दिखा COOL लुक, चलती गाड़ी पर लगाए ठुमके, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी का हुआ बेहतरीन स्वागत, देखें VIDEO

‘मैं अभी नहीं कहूंगा क्रिकेट को अलविदा’

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अपने दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। ऐसे में अभी उनके संन्यास लेने को लेकर जब पूंछा गया कि वह कब तक संन्यास लेंगे तब उन्होंने कहा “मैं अभी पाकिस्तान की तरफ से क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल फिट हूं। ऐसे में मैं अभी संन्यास नहीं लूंगा।”

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026