---Advertisement---

Chess Olympiad 2024: भारतीय चेस टीम ने हासिल किया नया कीर्तिमान, चेस ओलंपियाड में जीता पहली बार गोल्ड; जानें डिटेल

Chess Olympiad 2024: भारत ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे चेस ओलंपियाड में ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 22, 2024 7:49 अपराह्न

Chess Olympiad 2024
Follow Us
---Advertisement---

Chess Olympiad 2024: भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, दरअसल भारत ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे Chess Olympiad 2024 के ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि इस निर्णायक मुकाबले में स्लोवेनिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत ने स्लोवेनिया को चटाई धूल

स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में, अर्जुन एरिगैसी ने जान सुबेलज पर जीत हासिल की, जबकि गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसीव को हराया। अर्जुन की जीत के बाद भारत को स्वर्ण पदक सुरक्षित करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, जिसे गुकेश ने हासिल कर लिया। गौरतलब है कि बीते दिन यानि सितंबर को डी गुकेश ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराकर ओपन वर्ग में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक विजेता बनाने के बेहद करीब पहुंचा दिया था। गुकेश ने सुनिश्चित किया कि वह लगातार आगे बढ़ता रहे और उसकी जीत से उसके 2785 रेटिंग अंक हो गए। यह पहली बार है कि विश्व रैंकिंग के शीर्ष पांच में दो भारतीय हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन ने दी जानकारी

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि भारत ने 45वां FIDE ChessOlympiad जीता! गुकेश डी, प्रगनानंद आर, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) को बधाई!

गुकेश डी ने व्लादिमीर फेडोसीव को हराया, (Chess Olympiad 2024) और अर्जुन एरिगैसी ने जन सुबेलज के खिलाफ जीत हासिल की; भारत ने स्लोवेनिया के खिलाफ अपने मैच में कम से कम टाई हासिल की और स्वर्ण पदक जीता!

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026