---Advertisement---

Chess World Cup Final 2023: चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में हारे प्रज्ञानंद ,नार्वे का यह खिलाड़ी बना शतरंज का नया बादशाह

भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद चैस वर्ल्ड कप के फाइनल में हार गए है। उन्हें नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने टाइब्रेकर में 2.5-1.5 से हरा दिया

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 24, 2023 6:11 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 11:47 अपराह्न

chess 2023 final
Follow Us
---Advertisement---

Chess World Cup Final 2023: अजरबैजान की राजधानी बाकू में सम्पन्न चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में मैग्नस कार्लसन ने भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद को काफी संघर्ष भरे मुकाबले में शिकस्त देकर एक बार फिर से चेस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि कार्लसन ने काफी लम्बे चले रैपिड टाइब्रेकर में प्रज्ञानंद को हरा दिया।

चेस वर्ल्ड कप में आर प्रज्ञानंद रहे उपविजेता

अजरबैजान की राजधानी बाकू में सम्पन्न हुए चेस वर्ल्ड कप में भारतीय स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उन्हें नॉर्वे के पूर्व विश्व चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन के हाथों हार मिली। आपको बता दें कि प्रज्ञानंद को कार्लसन ने 2.5-1.5 के अंतर से हराकर फिर से चेस वर्ल्ड कप का खिताब हासिल कर लिया।

फाइनल के दौर में बड़े खिलाड़ियों को हराया

आपको बता दें कि 18 वर्षीय आर प्रज्ञानंद ने फाइनल के दौर में कई बड़े चेस प्लेयर्स को मात दी। आर प्रज्ञानंद ने चौथे दौर के मुकाबले में जहां अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को मात दी तो वहीं सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी फाबियो कारूआना को हराकर चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए। आपको बता दें कि 2005 से नए फॉर्मेट आने के बाद आजतक कोई भी भारतीय शतरंज खिलाड़ी चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाया था। प्रज्ञानंद को भले ही फाइनल मुकाबले में हार मिली हो पर वह भारतीय शतरंज के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हो गए हैं। इतनी छोटी उम्र में उन्होंने चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर साबित कर दिया कि जहां चाह है वहीं राह है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026