---Advertisement---

मैच खेलने बॉलीवुड स्टाइल में उतरे David Warner, सिडनी के मैदान पर लैंड कराया हेलीकॉप्टर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर हेलिकॉप्टर से बिग बैश लीग मैच खेलने पहुंचे। वह हेलिकॉप्टर से ही सिडनी के ग्राउंड पहुंच गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: जनवरी 13, 2024 11:13 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान David Warner का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वार्नर हेलीकॉप्टर से मैच खेलने पहुँचे। वार्नर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसके जमकर मज़े ले रहे हैं।

सिडनी के मैदान पर हुई David Warner की लैंडिंग

ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान David Warner सिडनी में बिग बैश लीग का मैच खेलने हेलीकॉप्टर से पहुँचे। उनका हेलीकॉप्टर सिडनी के मैदान पर ही लैंड हुआ। दरअसल वार्नर अपने भाई की शादी अटेंड करके हेलीकॉप्टर से सीधा सिडनी के ग्राउंड पर पहुँचे।

वायरल हो रहा वीडियो

David Warner का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वार्नर सिडनी के ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही अपनी बिग बैश लीग(BBL) की टीम सिडनी थंडर के डगआउट में चले जाते हैं। आपको बता दें शुक्रवार को वार्नर बिग बैश लीग में सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स मुक़ाबला खेलने पहुँचे।

सिडनी में ही खेला आख़िरी टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर ने पिछले दिनों पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हुए टेस्ट मैच में अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेला। वार्नर ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट के बाद टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास के लिया। पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया ये मुक़ाबला सिडनी में ही खेला गया था। सिडनी के मैदान पर अपना आख़िरी टेस्ट खेलने के बाद वार्नर भावुक हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026