---Advertisement---

ENG vs PAK : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत से टकराने के ख्वाब क्यों देख रहे बाबर आजम?

आज पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने टीम के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जताई है।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 11, 2023 11:15 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs PAK : वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान आज अपना आखिरी लीग मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। अगर पाकिस्तान ये मुकाबला अच्छे मार्जिन से जीत जाता है तो वह न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। यदि पाकिस्तान क्वालीफाई कर जाता है तो उसका मुकाबला 15 नवंबर को भारत से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है।

बाबर ने बताया कैसे करेंगे क्वालीफाई

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने बयान से खिलाड़ियों में जोश भर दिया है। साथ ही उनके इस जोशीले बयान से इंग्लैंड टीम भी पसीने छूट रहे होंगे। बाबर ने कहा हम अभी गेम से बाहर नहीं हुए हैं। हम सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए पूरी टीम को एक साथ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।यह इस बात पर आधारित होगा कि हम पहले 10 ओवर कैसे खेलना चाहते हैं, फिर अगले 20 ओवर कैसे खेलते हैं।

बाबर ने फखर जमान के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि इसमें साझेदारी बड़ा फैक्टर होगा। अगर फखर जमान 20 या 30 ओवर तक मैच में रहते हैं, तो हम जीत हासिल कर सकते हैं। फिर रिजवान और इफ्तिखार के साथ हम आगे बढ़ेंगें। बाबर ने कहा हर वक्त उम्मीद बनी रहनी चाहिए, इसलिए हमें उम्मीद है कि हम क्वालीफाई करेंगे।

क्या मुमकिन है भारत बनाम पाकिस्तान?

ICC ODI World Cup 2023 सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिसमें भारत, साइट अफ्रीक और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। अब चौथी टीम के लिए टक्कर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में होगी। न्यूजीलैंड पहले से ही अच्छे अंक और मजबूत रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। अब अगर पाकिस्तान आज अपने आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड पर 287 रनों की बड़ी जीत हासिल कर लेता है तो टीम सेमीफाइनल ने लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर आज पाकिस्तान हार जाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में कदम रखेगा और 15 नवंबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026