---Advertisement---

FIDE World Championship 2023: इतने साल बाद इस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने ली विश्व चेस चैंपियनशिप फाइनल में एंट्री, मैग्नस कार्लसन से होगा मुकाबला

फैबियो कारूआना को 3.5-2.5 से हराया

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 22, 2023 11:29 पूर्वाह्न

R pragyanand..
Follow Us
---Advertisement---

FIDE World Championship 2023: भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने विश्व चेस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने अमेरिकी खिलाड़ी फैबियो कारूआना को मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया। प्रज्ञानंद विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

आर प्रज्ञानंद की फाइनल में हुई एंट्री

भारत के स्टार चेस ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी फैबियो कारूआना को हराकर अजरबैजान के बाकू में चल रहे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि 2005 के बाद नए फॉर्मेट के आने के बाद प्रज्ञानंद चेस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। फाइनल में जगह बनाने के साथ ही आर प्रज्ञानंद ने कैंडिडेट टूर्नामेंट में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।

फाइनल की रेस में दो बड़े खिलाड़ियों को हराया

आपको बता दें कि आर प्रज्ञानंद ने फाइनल में पहुंचे के दौरान दो बड़े चेस ग्रैंडमास्टर को मात दी। आर प्रज्ञानंद ने इस दौरान क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जहां अमेरिकी खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा को मात दी तो वहीं अब सेमीफाइनल मुकाबले में फाबियो कारूआना को 3.5-2.5 से मात देकर साबित कर दिया है कि आने वाले समय में वह आनंद के बाद भारत के पहले वर्ल्ड चेस चैंपियन बन सकते हैं।

माग्नुस कार्लसन को हरा चुके हैं प्रज्ञानंद

आपको बता दें कि आर प्रज्ञानंद मैगनस को प्रीवियस मैचों में हरा चुके है। साल 2022 में मियामी में खेले गए एफटीएक्स क्रिप्टो कप में खेले गए फाइनल राउंड में मैग्नस कार्लसन को हराकर सबका ध्यान अपनी और खींचा था। अगर हालिया रिजल्ट की बात करें तो आर प्रज्ञानंद ने अब तक हुए सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026