---Advertisement---

सूर्यकुमार को टेस्ट और अर्शदीप को वनडे में नहीं शामिल करने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर Aakash Chopra

Aakash Chopra: भारतीय टीम का सेलेक्शन वेस्टइंडीज दौरे के लिए हो चुका है। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया। वहीं चेतेश्वर पुजारा जैसे सीनियर खिलाड़ी की टीम से छुट्टी हो चुकी है। वहीं सूर्याकुमार यादव को टेस्ट और अर्शदीप सिंह को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इसी पर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 26, 2023 4:42 अपराह्न

Aakash Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Aakash Chopra: भारतीय टीम का सेलेक्शन वेस्टइंडीज दौरे के लिए हो चुका है। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया। वहीं चेतेश्वर पुजारा जैसे सीनियर खिलाड़ी की टीम से छुट्टी हो चुकी है। वहीं सूर्याकुमार यादव को टेस्ट और अर्शदीप सिंह को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इसी पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भड़क उठे है।

सेलेक्शन कमेटी पर भड़के आकाश चोपड़ा

भारतीय टीम 12 जुलाई को वेस्टइंडीज में पहला टेस्ट मैच खेलने वाली है। वहीं 1 जून को टीम इंडिया रवाना होने वाली है। इस सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं सूर्या और अर्शदीप को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भड़क उठे है। उन्होंने इसी को लेकर एक ट्विट किया है। उन्होंने ट्विट में लिखा कि,

“आखिर क्यों सूर्या को टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया? क्या उन्हें इस फॉर्मेट के लिए उचित खिलाड़ी नहीं माना जाता और अर्शदीप सिंह को वनडे के लिए टीम में क्यों जगह नहीं दी गई। क्या अर्शदीप सिंह वनडे के लिए फिट नहीं है?”

यह भी पढ़ें:गर्मियों में कुत्ते क्यों हो जाते हैं ज्यादा आक्रामक, Dogs और Climate का कनेक्शन जानकर चकरा जाएगा सिर

सूर्या ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किया डैब्यू

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम में शामिल किया था। इस दौरान उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने का मौका भी मिला था। लेकिन, वह इस सीरीज में मिले मौके को भुना नहीं पाए थे और फ्लॉप साबित हुए थे। वहीं अर्शदीप सिंह भी पहले से टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन, आईपीएल खत्म होने के बाद उन्हें भी बाहर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Bakra Eid 2023: इस ईद पर आना है चांद जैसा नजर तो, ट्राई करें ये ट्रेंडी ड्रेस, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026