---Advertisement---

Gautam Gambhir: क्या टेस्ट के हेड कोच पद से हटेंगे गौतम गंभीर? एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जीताने वाले दिग्गज पर लगेगी मुहर! जानें रिपोर्ट

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से गौतम गंभीर को हटाया जा सकता है। पूर्व खिलाड़ी और एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जीताने वाले दिग्गज को लाल गेंद का हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 28, 2025 12:02 अपराह्न

Gautam Gambhir
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Gambhir: भारत के पुरुष क्रिकेट टेस्ट टीम के हेड कोच को बदलने की जरूरत है? इंटरनेट पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को टेस्ट टीम की कोचिंग से हटाया जा सकता है। भारत ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खेली थी, जिसमें भारत 0-2 से सीरीज हार गया। इसके बाद हेड कोच गंभीर पर कई तरह के सवाल खड़े हुए। ‘PTI’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीताने वाले पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण से संपर्क किया है।

Gautam Gambhir का टेस्ट टीम के हेड कोच से कट सकता है पत्ता

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई गौतम गंभीर की टेस्ट कोचिंग से खुश नहीं है। व्हाइट बॉल के साथ गंभीर ने टीम के साथ अच्छे परिणाम दिए हैं। मगर लाल गेंद यानी टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई के किसी अधिकारी ने अनौपचारिक तौर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण से टेस्ट टीम को कोचिंग देने के लिए पूछा। मगर वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट प्रमुख ही बने रहने पर हामी जताई।

क्या गौतम गंभीर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बचे हुए मैचों में दिखा पाएंगे अपना जादू?

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को वनडे वर्ल्डकप 2027 तक रहना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई विचार कर रहा है कि क्या विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के सर्कल के बचे हुए 9 मैचों के लिए गौतम गंभीर सही विकल्प साबित हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत को अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट और अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। फिर 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी करनी है।

इंडियन क्रिकेट टीम को अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2027 के फाइनल में जाना है, तो बचे हुए 9 मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद गौतम गंभीर को लेकर समीक्षा कर सकता है। हालांकि, वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट टीम का हेड कोच बनने से इनकार कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026