---Advertisement---

AUS Vs NED ICC ODI World Cup 2023: Glenn Maxwell ने रचा इतिहास, ठोका वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

AUS Vs NED ICC ODI World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। सबसे खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम ने भी सबसे तेज शतक दिल्ली में ही बनाया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 25, 2023 6:33 अपराह्न

Glenn Maxwell
Follow Us
---Advertisement---

AUS Vs NED ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। मैक्सवेल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महज 40 गेंदों पर शतक ठोकते हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 8 छक्के लगाए।

मैक्सवेल ने एडन मारक्रम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मारक्रम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाया था।

इस गेंदबाज की खूब हुई पिटाई

मैक्सवेल ने 47 गेंदों पर पैट कमिंस के साथ मिलकर 103 रनों की साझेदारी की, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। नीदरलैंड के बास डलीडे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुई, जिन्होंने 10 ओवरों में 115 रन लुटा दिए और 2 विकेट अपने नाम किए। इस तरह डलीडे वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

40 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम NED, दिल्ली 2023।
49 – एडेन मार्कराम बनाम SL, दिल्ली 2023।
50 – केविन ओ’ब्रायन बनाम ENH, बेंगलुरु 2011।
51 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम SL, सिडनी 2015।
52 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026