---Advertisement---

ENG vs SL : 20 ओवर में आधी इंग्लैंड टीम पवेलियन लौटी, देखें कैसे श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने डिफेंडिंग चैंपियंस को धोया

ENG vs SL : वर्ल्ड कप 2023 का 25 वां मुक़ाबला आज डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले ने रोमांचक मोड़ ले लिया है। टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की आधी टीम 20 ओवर तक आते-आते पवेलियन ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 26, 2023 4:19 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs SL : वर्ल्ड कप 2023 का 25 वां मुक़ाबला आज डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले ने रोमांचक मोड़ ले लिया है। टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की आधी टीम 20 ओवर तक आते-आते पवेलियन वापस लौट गई। श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने ज्यादा समय ना ख़राब किये बगैर इंग्लैंड का सफाया करने में लग गए।

20 ओवर तक इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज़ आउट हो पवेलियन लौट चुके थे। श्रीलंका को पहला विकेट 6.3 ओवर में डेविड मलान को आउट करके मिला। फिर अगली सफलता जो रुट को मात्र 6 रन बनाकर रन आउट करके मिली। श्रीलंका के गेंदबाज़ कासुन ने 13.2 ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

14 वें ओवर में तीन विकेट गवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर मैदान पर उतरे। कप्तान के आने से टीम का भरोसा थोड़ा बड़ा लेकिन 14 वें ओवर की 5 वीं गेंद पर लाहिरू कुमारा ने बटलर को चलता किया। कुमारा ने गेंद फेंकी जिसको बटलर पढ़ नहीं पाए और गेंद बल्ले से टकराकर सीधा श्रीलंका के विकेटकीपर कुशल मेंडिस के दस्तानों में पहुंच गई। कप्तान के आउट होते ही नहीं लिविंगस्टोन बल्लेबाज़ी करने आए। लेकिन मात्र एक रन बनकर लाहिरू कुमारा ने उन्हें भी पवेलियन वापस भेज दिया।

24 साल से श्रीलंका से नहीं जीता इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 24 साल से श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता है। इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में आखिरी बार श्रीलंका को 1999 में हराया था, उसके बाद से इंग्लैंड श्रीलंका से एक भी मैच नहीं जीता। अगर आज भी इंग्लैंड हार जाता है तो वह World Cup 2023 की रेस से बाहर हो जाएगा। दोनों ही टीमों ने वर्ल्ड कप 2023 में 4-4 मैच खेले और 1 बार जीत हासिल की। इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है और श्रीलंका सातवें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026