---Advertisement---

अनन्या नहीं तो कौन है Hardik Pandya की मिस्ट्री गर्ल! कार्तिक और आसिम के साथ काम कर चुकी जैस्मिन वालिया की फोटोज ने खोली पोल

Hardik Pandya: नताशा से अलग होने के बाद क्या इस ब्रिटिश सिंगर को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, फोटोज ने मचाई सनसनी, जानिए क्यों बन रही है बातें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2024 11:50 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 14, 2024 3:27 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक की घोषणा के बाद से हार्दिक पांड्या लगातार चर्चा में बने हुए हैं और लोगों की नजरे उनकी लव लाइफ पर है। जहां पहले उनका नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था तो वहीं अब उनकी जिंदगी में मिस्ट्री गर्ल बनकर किसी और हसीना की एंट्री हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें फैल गई। दरअसल नताशा के इंस्टाग्राम एक्टिविटी के जरिए लोगों के बीच इस तरह की अफवाहें फैल गई कि हार्दिक ने उन्हें धोखा दिया है लेकिन अब यह रिपोर्ट्स में ये खबरें आ रही है कि हार्दिक जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं।

क्या Hardik Pandya और जैस्मिन साथ में मना रहे वेकेशन

दरअसल जैस्मिन और हार्दिक पांड्या को लेकर यह भी बातें बनाई जा रही है कि दोनों वेकेशन के लिए साथ में ग्रीस गए थे। वहां से दोनों की एक पूल साइड तस्वीर वायरल हो रही है जहां दोनों अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन एक लोकेशन और व्यू की यह तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

क्यों जैस्मिन की फोटोज आई सुर्खियों में

जैस्मिन वालिया ने ब्लू बिकनी में अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों की निगाहें अटक गई क्योंकि इस लोकेशन पर हार्दिक पांड्या भी पोज देते हुए नजर आए थे। जहां तक जैस्मिन की फोटो की बात करें तो वह ब्लू बिकनी को मैचिंग जैकेट और राउंड हेट के साथ गॉगल्स के साथ कंप्लीट करती हुई नजर आई।

फोटोज पर लोग कर रहे कमेंट

जब जैस्मिन ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर की तो यह सनसनी मचा दी है। लोग इसे देखने के बाद कमेंट में पूछ रहे हैं कि क्या हार्दिक पांड्या और आप साथ है न्यू लव बर्ड्स ग्रीस में एंजॉय कर रहे हैं। तो एक ने कहा हार्दिक और आप एक साथ तो एक ने कहा, “हार्दिक पांड्या कहां है।”

कौन है जैस्मिन

जहां तक जैस्मिन की बात करें तो वह ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी है जो बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी है। 2018 में बॉलीवुड फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए बम डिग्गी डिग्गी सॉन्ग को उन्होंने रीमेक किया था और वह कार्तिक आर्यन के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा साल 2022 में जैस्मिन बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट असिम रियाज के साथ nights in fights म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026