---Advertisement---

‘Virat Kohli की कामयाबी से जलते है वो’, पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गौतमं गंभीर को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

Virat Kohli : भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर आईपीएल के एक मैच के दौरान विराट कोहली से भिड़ गए थे। इस लड़ाई की शुरूआत मैच के दौरान नवीन उल हक ने की थी। अफगानिस्तानी खिलाड़ी क्रिकेट के किंग के साथ झगड़ते हुए नजर आए थे। वह अक्सर ही किसी न किसी के ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 29, 2023 12:18 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli : भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर आईपीएल के एक मैच के दौरान विराट कोहली से भिड़ गए थे। इस लड़ाई की शुरूआत मैच के दौरान नवीन उल हक ने की थी। अफगानिस्तानी खिलाड़ी क्रिकेट के किंग के साथ झगड़ते हुए नजर आए थे। वह अक्सर ही किसी न किसी के साथ लड़ते हुए देखे गए है। वह इस बार वह क्रिकेट के सबसे स्टार खिलाड़ी से बेफिजूल में लड़ाई करते हुए दिखे थे। वहीं इस लड़ाई में गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद ने कोहली से गंभीर की इस लड़ाई को जलन बताया है। उनका मानना है कि गंभीर कोहली की कामयाबी से जलते है।

शहजाद ने गंभीर की बुराई

अहमद शहजाद अपने करियर के चरम पर काफी शानदार बल्लेबाजी किया करते थे। वह अपनी कमाल की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उनके खेलने के स्टाइल और बालों की शेप से वह कोहली की तरह ही लगते थे। लेकिन, इसी बीच इस खिलाड़ी ने गंभीर को लेकर कुछ ऐसी बात बोल दी है। जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए है। एबीपी की एक खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि,

“जिस तरह का व्यवहार गौतम गंभीर ने किया, उससे साफ है कि वह विराट कोहली की कामयाबी से जलते हैं। गौतम गंभीर बिना वजह से विराट कोहली से भिड़ने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं। गौतम गंभीर अपनी हरकतों से लखनऊ सुपर जॉएंट्स के युवा खिलाड़ियों के दिमाग को गंदा कर रहे हैं। उस मैच में जो देखा, वह वास्तव में बेहद दुखद है। नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच जो हुआ, वह समझ आता है। यह अक्सर मैदान पर होता रहता है, लेकिन गौतम गंभीर ने क्या किया?”

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: बेहद शानदार गेंदबाज है बाबर आजम, इंटरनेशनल क्रिकेट में पाक कप्तान ने इस खिलाड़ी को किया था चारों खाने चित्त, वायरल हुआ वीडियो

गंभीर विराट की कामयाबी से जलते है- शहजाद

उन्होंने कहा कि “गौतम गंभीर अपने देश के खिलाड़ी से भिड़ गए, और उसमें भी उस खिलाड़ी से जो इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। जिस तरह का रवैया गौतम गंभीर ने विराट कोहली के प्रति दिखाया, वह ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर ने एक बार विराट कोहली के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड शेयर किया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप पूरी जिंदगी उसके साथ गलत व्यवहार करेंगे। वह विराट कोहली की कामयाबी को पचा नहीं पा रहे हैं। विराट कोहली ने जो हासिल किया है, आपको उसके लिए उसकी इज्जत करनी चाहिए. अहमद शहजाद कहते हैं कि विराट कोहली ने इतनी कम उम्र में जितना कुछ हासिल किया है, वह गौतम गंभीर अपनी पूरी जिंदगी में हासिल नहीं कर पाए”।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: बेहद शानदार गेंदबाज है बाबर आजम, इंटरनेशनल क्रिकेट में पाक कप्तान ने इस खिलाड़ी को किया था चारों खाने चित्त, वायरल हुआ वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026