---Advertisement---

“मैं पुजारा सर की तरह नहीं खेल सकता”, बैटिंग अप्रोच पर सवाल खड़े होने के बाद Prithvi Shaw ने दिया हैरान कर देने वाला बड़ा बयान

Prithvi Shaw: युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी करियर की सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनका बल्ला पहले आईपीएल में खामोश रहा था। वह आईपीएल में 2023 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। वहीं इसके अलावा वह तीन बार शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए थे। जिसके बाद उन्हें ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 9, 2023 12:14 अपराह्न

Prithvi Shaw
Follow Us
---Advertisement---

Prithvi Shaw: युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी करियर की सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनका बल्ला पहले आईपीएल में खामोश रहा था। वह आईपीएल में 2023 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। वहीं इसके अलावा वह तीन बार शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए थे। जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, एक बार फिर से उनका खराब फॉर्म दलीप ट्रॉफी में भी जारी रहा है। वहीं टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए इसी के साथ ही पृथ्वी शॉ ने चेतेश्वर पुजारा और अपनी अटैकिंग अप्रोच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

शॉ ने पुजारा को लेकर दिया बड़ा बयान

पृथ्वी शॉ टेस्ट मैच की पहली पारी में 26 और दूसरी पारी में 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद वह एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए थे। जिसके बाद उनकी बैटिंग पर सवाल खड़े हो रहे है। इसी बीच उन्होंने मैच खत्म होने के बाद एक बड़ा बयान दिया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि,

“मुझे लगता है कि मुझे अपने खेल को बदलने की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं जितना हूं उससे थोड़ा अधिक स्मार्ट होना चाहता हूं।’ पृथ्वी शॉ ने आगे कहा, ‘मैं पुजारा सर की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकता या पुजारा सर मेरी तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसलिए मैं जो करने की कोशिश कर रहा हूं वह वे चीजें हैं जो मुझे यहां तक ले आई हैं। आक्रमक बल्लेबाजी मैं इसे बदलना पसंद नहीं करता हूं।”

ये भी पढ़ें:MS Dhoni ने अपने कुत्तों के साथ मनाया जन्मदिन, जानवरों ने भी शानदार अंदाज में दी उन्हें खास बधाई

वापसी को लेकर कही बड़ी बातें

पृ्थवी शॉ ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसमें वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद से वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सके है। लेकिन,न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका जरूर मिला था। इस दौरान उन्हें मैच खेलने का अवसर नहीं मिला था। इसी बीच उन्होंने आगे बातचीत करते हुए कहा कि,

“मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए जो भी खेल हैं वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। भले ही मैं दिलीप ट्रॉफी या अपना मुंबई मैच खेल रहा हूं। मुझे लगता है मेरे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण हैं।”

ये भी पढ़ें:बारिश में ब्लू साड़ी में बला बनकर निकली Urfi Javed, देख यूजर बोले – ‘ब्लाउज भी पहन लेती’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026