---Advertisement---

ICC Women’s U19 T20 World Cup 2023: ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ की हुई घोषणा, अपने दम पर इन 3 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बनाई जगह

ICC Women’s U19 T20 World Cup 2023: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है । इसमें भारत की तीन सबसे बेहतरीन महिला खिलाडियों को शामिल किया गया है । यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 31, 2023 10:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC Women’s U19 T20 World Cup 2023: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है । इसमें भारत की तीन सबसे बेहतरीन महिला खिलाडियों को शामिल किया गया है । यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे शानदार प्रदर्शन किया था । सोमवार को आईसीसी के द्वारा इन महिला खिलाडियों को सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह मिली । अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय महिला टीम ने रविवार को इंग्लैंड को हराकर पहला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीता । यह महिला टीम की तरफ से भारत का पहला विश्व खिताब है ।

टीम की कप्तान शेफाली, श्वेता और पार्श्वी को मिली जगह

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली तीन महिला खिलाडियों में टीम की कप्तान शेफाली, श्वेता और पार्श्वी को जगह मिली है । आपको बता दें कि इस विश्वकप में शैफाली ने अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से सबको चौका दिया था । इसके साथ ही सैफाली ने एक कप्तान के रूप में भी टीम को अच्छी सूझबूझ के साथ चलाया और अंत में देश के लिए खिताब जीतकर दिखाया । यूएई के खिलाफ शैफाली ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 34 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी । इस धमाकेदार पारी में 12 चौके और चार छक्के भी शामिल हैं । इसके अलावा टीम ऑफ द टूर्नामेंट में श्वेता और पार्श्वी को भी जगह मिली है ।

Also Read: RISHABH PANT HEALTH UPDATE: मैदान पर जल्द वापसी करेंगे ऋषभ पंत, खिलाड़ी की हेल्थ से जुड़ी खुशखबरी आई सामने

इंग्लैंड टीम के छुड़ा दिए थे छक्के

वहीं भारतीय महिला टीम की तरफ से दूसरी सबसे शानदार बल्लेबाज श्वेता रही। श्वेता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 139.43 के स्ट्राइक रेट और 99 के औसत से रन बनाए। पार्श्वी ने अपने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। मैच के शुरुआत में वह केवल 2 विकेट ही ले सकी थी लेकिन अपने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने लास्ट के 6 मैच में 11 विकेट से साथ इस पूरे वर्ड कप की दूसरी सबसे शानदार गेंदबाज रही । इस लेग स्पिनर ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 5 रन देकर चार विकेट चटकाए थे ।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026