---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पूरी दुनिया में हो रही आलोचना! जवाब देने में हेड कोच के छूटे पसीने

Imran Khan: यह विवाद गुरुवार को शुरू हुआ, जब लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू न चलाने को कहा। पीसीबी ने धमकी दी थी कि अगर ब्रॉडकास्टर बात नहीं मानेंगे, तो लंच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरेंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 29, 2026 12:37 अपराह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) आजकल अपनी अजीब हरकतों की वजह से चर्चा में है। पीसीबी इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू को विवाद में बदलने पर इतना तुला हुआ था कि उसने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स को साक्षात्कार न दिखाने की धमकी भी दे दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने धमकी दी थी कि अगर ब्रॉडकास्टर बात नहीं मानेंगे, तो लंच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरेंगे। इन सबके बावजूद, चैनल ने 18 मिनट तक इंटरव्यू प्रसारित किया। जिससे बहस छिड़ गई। इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से जुड़े विवाद पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद का ताजा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि टीम को इसकी जानकारी नहीं थी।

Imran Khan के बेटों का इंटरव्यू ऑन एयर होने से किसने रोका?

दरअसल, यह विवाद गुरुवार को शुरू हुआ, जब लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू न चलाने को कहा। यह साक्षात्कार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा स्काई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर माइकल एथरटन ने लिया था। इसमें सुलेमान और कासिम खान ने जेल में बंद अपने पिता इमरान खान के इलाज और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इमरान पिछले तीन साल से जेल में बंद हैं।

मालूम हो कि यह इंटरव्यू पाकिस्तान में मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर पीटीवी पर भी प्रसारित किया गया था। हालांकि, चैनल ने इंटरव्यू को थोड़ी देर के बाद बीच में ही रोक दिया और एक विज्ञापन दिखा दिया। अचानक इंटरव्यू कटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पूरी दुनिया में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इमरान खान: जवाब देने में हेड कोच के छूटे पसीने

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने तब अनजान बनने का नाटक किया, जब एक रिपोर्टर ने उनसे स्काई इंटरव्यू के बारे में पीसीबी और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछा, जिसमें माइकल एथरटन ने इमरान खान के बेटों से बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान टीम लंच के बाद मैदान पर वापस नहीं आने वाली थी, तो उन्होंने कहा, “मुझे कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ मैच पर फोकस कर रहा हूं। मुझे इंटरव्यू के बारे में नहीं पता। हम उस समय लंच कर रहे थे।”

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

Lucknow News

सितम्बर 15, 2026

कल का मौसम 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

Rain Alert 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026

UPI Payment

सितम्बर 15, 2026