---Advertisement---

IND VS AUS 2023: विराट कोहली के इस फैन का बड़ा एलान, वर्ल्ड कप जीतने बार बांटेगा फ्री बिरयानी और टंगड़ी कबाब

IND VS AUS 2023: वर्ल्ड कप मैच को लेकर भारतीय लोगों में जबरदस्त उत्साह, विराट कोहली के फैन ने किया ये बड़ा दावा

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 19, 2023 12:28 अपराह्न | Updated: नवम्बर 19, 2023 1:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND VS AUS 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप के लिए महा मुकाबला शुरू होने वाला है। बता दें कि यह महामुकाबला करीब 2:00 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। यह स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है।

वर्ल्ड कप फाइनल्स को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

जब से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जीत दर्ज कराई है और फाइनल्स में पहुंच गई है। तब से ही देशभर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक हो गया है। हर कोई बस दुआ कर रहा है, कि इस बार वर्ल्ड कप में भारत की जीत हो और ट्रॉफी भारत के नाम हो जाए।

वर्ल्ड कप में भारत के लोग एक माला में मोती की तरह है पिरोए हुए नजर आ रहे हैं। क्या आम और क्या खास, हर कोई आज के मैच के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है।खबरें तो यह भी है कि वर्ल्ड कप के इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम जा सकते हैं। तो वहीं और भी दिग्गज नेता और सितारे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच सकते हैं।

फैंस ऐसे कर रहे हैं अपने प्यार का इजहार

वर्ल्ड कप पर फैंस अपने खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग तरीकों से प्यार का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़र नगर।। से एक बहुत ही दिलचस्प खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पर एक रेस्टोरेंट के मालिक ने विराट कोहली के नाम पर जबरदस्त ऑफर चला रखा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट कोहली के इस जबरदस्त फैन ने दावा किया है, कि जबसे वर्ल्ड कप शुरू हुआ है तबसे ही विराट कोहली जितने रन बनाते हैं उतना ही डिस्काउंट वह अपने ग्राहकों को बिरयानी खरीदने पर देते हैं। होटल के संचालक ने यह भी दावा किया कि जब विराट कोहली ने शतक लगाया था। तो उसने अपने होटल में पूरी बिरयानी मुफ्त बांटी थी।

फ्री में मिलेगा टंगड़ी कबाब और बिरयानी

इसके अलावा उसने विराट कोहली के रन के हिसाब से अपने रेस्टोरेंट में लोगों को बिरयानी का अच्छा खास ऑफर दिया था। एक बार आप भी विराट कोहली और इंडियन क्रिकेट टीम के इस डाई हार्ड फैन के मुंह से यह सारी बातें सुन लीजिए, कि आखिरकार वह किस तरीके से अपने होटल पर लोगों को फ्री में बिरयानी और टंगड़ी कबाब बांटने की बात कह रहा है।

जैसे कि आपने देखा और सुना कि किस तरह से विराट कोहली का यह फैन अपने होटल पर एक और नया ऑफर निकालने की बात कह रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस महा मुकाबला पर भारत की जीत होने पर होटल संचालक दावा कर रहा है, कि वह सभी ग्राहकों को बिरयानी के साथ टंगड़ी कबाब भी फ्री देगा यानी कि वह एक कोंबो बनाकर मुफ्त में सभी ग्राहकों को यह दोनों चीजों का लुफ्त उठाने का मौका देगा। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को होटल पर पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026