---Advertisement---

IND VS AUS 2023: WC फाइनल की नैया पार लगाएंगे रोहित-विराट! जानें क्या इशारा दे रहे हैं ग्रह-नक्षत्र?

IND VS AUS 2023: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वंडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसको लेकर टीम के सभी खिलाड़ियों की तैयारियां जोरो पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 19, 2023 11:33 पूर्वाह्न

IND VS AUS 2023
Follow Us
---Advertisement---

IND VS AUS 2023: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वंडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसको लेकर टीम के सभी खिलाड़ियों की तैयारियां जोरो पर हैं। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों मे क्रिकेट प्रेमियों के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। इस क्रम में सबसे ज्यादा चर्चा का केन्द्र भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली हैं। क्रिकेट फैन्स का दावा है कि फाइनल मुकाबले का दारोमदार इन्हीं खिलाड़ियों पर है और अगर इनका प्रदर्शन शानदार रहा तो विश्व कप फाइनल की नैया पार हो जाएगी। इस कड़ी में खिलाड़ियों के ग्रह-नक्षत्र व उनके जन्म कुंडली का भी जिक्र किया जा रहा है। ऐसे में आइये हम आपको बताते हैं कि ज्योतिषाचार्य का इस विषय में क्या कहना है।

क्या इशारा दे रहे खिलाड़ियों के ग्रह नक्षत्र?

विश्व कप फाइनल मुकाबले से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर खूब बातें की जा रही है। इस क्रम में समाचार चैनल न्यूज 18 ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व शोधार्थी एवं ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार मिश्र से बात की और उनके ग्रह-नक्षत्र के संकेत जानने की कोशिश की है। ज्योतिषाचार्य श्री अरुण की मानें तो भारतीय कप्तान की जन्म कुंडली में 27 अप्रैल 2009 से 27 अप्रैल 2027 तक राहु की महादशा है। वहीं वर्तमान की बात करें तो 15 नवंबर 2023 से 9 अक्टूबर 2024 तक राहु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा दिख रही है। इसके अलावा रोहित शर्मा के जन्मांग चक्र में राहु, शनि तथा बृहस्पति संयुक्त रूप में नवम भाव में यानी धर्म स्थान में विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में भारतीय कप्तान पूर्णतः समर्पित होते हुए भी इच्छा अनुसार लोकप्रियता प्राप्त नहीं कर सकेंगे। हालाकि आज के दिन की बात करें तो ये भारतीय कप्तान के लिए बहुत ही उपयोगी और अनुकूल साबित होगा। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि आज फिर एक बार रोहित शर्मा के बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में मदद मिलेगी।

विराट को लेकर क्या है अनुमान?

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने प्रदर्शन से खूब चर्चाओं मे हैं। उन्होंने विश्व कप में अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 101.57 की औसत से 711 रन बनाए हैं। समाचार चैनल न्यूज 18 से बात करते हुए ज्योतिषाचार्य अरुण मिश्र बताते हैं कि विराट के ग्रह-नक्षत्र उनके अनुकूल नजर आ रहे हैं और इस क्रम में उम्मीद है कि वे अपने प्रदर्शन से नया इतिहास लिख सकते हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो विराट की जन्म कुंडली के अनुसार 13 मार्च 2010 से 13 मार्च 2028 तक राहु की महादशा है। वहीं 01 अक्टूबर 2021 से 01 अक्टूबर 2024 तक राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा भी चल रही है। इसके साथ ही उनकी कुंडली में शुक्र छठवें अर्थात शत्रु-स्थान तथा एकादश अर्थात लाभ स्थान के स्वामी होकर कर्म-भाव में यानी सम्मान-भाव में बुध की राशि (कन्या राशि) पर विराजमान हैं। इस पर शनि की दशम दृष्टि, मंगल की सातवीं दृष्टि तथा बृहस्पति की पांचवी दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि ये समय विराट के अनुकूल है और ग्रह-नक्षत्रों की मानें तो वो इन दिनों में सफलता के नए इतिहास लिखेंगे। विश्व कप फाइनल का दिन भी उनके लिए अच्छा होगा और आज उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन आज शानदार रहने वाला है। ऐसे में भारतीय टीम को अस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतने में भी मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026