---Advertisement---

‘स्टॉप बॉम्बिंग फिलिस्तीन’ जर्सी पहन स्टेडियम में घुसा फैन, Virat Kohli को लगाया गले

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 19, 2023 5:01 अपराह्न

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मुकाबले की चर्चा ततब और बढ़ गई जब पारी के 14वें ओवर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए एक दर्शन मैदान के अंदर घुस गया। उसने ‘स्टॉप बॉम्बिंग फिलिस्तीन’ की जर्सी पहन रखी थी और फैन कोहली को गले लगाते भी नजर आया। फैन जब कोहली को गले लगा रहा था उसी दौरान सुरक्षा कर्मी आए और उसे पकड़ मैदान से बाहर ले गए।

पारी के 14वें ओवर के दौरान हुई वारदात

भारत और अस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के 14वें ओवर के दौरान कुछ ऐसा हुई कि उसकी चर्चा जोरों से होने लगी। दरअसल एक क्रिकेट प्रेमी सुरक्षा बेड़ा के पार करते हुए विराट कोहली की ओर दौड़ लगा दी और उन्हें गले लगाते नजर आया। कोहली ने उसे वापस ग्राउंड की ओर जाने को कहा जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे वापस ले गए और फिर खेल शुरु किया जा सका।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1726176309062295802

लड़खड़ाई भारत की पारी

विश्व कप फाइनल मुकाबले के दौरान भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही। पारी की शुरुआत में ही सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का विकेट गिरा। हालाकि इसके बाद से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला और लगभग 8 के औसत से रन बनाए। इसी दौरान भारत की पारी फिर लड़खड़ाई और कप्तान रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अईय्यर के रुप में लगातार दो विकेट गिरे। टीम के लिए विराट कोहली ने सधी हुई पारी खेली लेकिन वो भी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक भारत ने 39.3 ओवर में 194 रन बनाकर 5 विकेट गवाए हैं। बल्लेबाज के एल राहुल व सूर्य कुमार यादव भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

मैदान में लगा दिग्गजों का तांता

भारत और अस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल मुकाबले का गवाह बनना हर कोई चाहता है। इसी कड़ी में अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज दिग्गजों का तांता लगा है। इस क्रम में फिल्म जगत से लेकर खेल व अन्य क्षेत्र के कई दिग्गज मैदान में नजर आए। फिल्म जगत से मुख्य रुप से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और सिनेमा जगत के कई सितारे मौजूद हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026