---Advertisement---

IND vs AUS: इतिहास रचने की दहलीज पर Ravichandran Ashwin, दो विकेट झटक चैंपियन कप्तान Kapil Dev को छोड़ देंगे पीछे

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर के मैदान पर 1 मार्च से खेला जाएगा। पहले दो टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज का तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 10:30 पूर्वाह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर के मैदान पर 1 मार्च से खेला जाएगा। पहले दो टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज का तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के सुपर स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। अश्विन अगर तीसरे मैच में दो विकेट झटक लेते हैं तो वह चैंपियन कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को विकेट चटकाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

अश्विन के पास है सुनहरा मौका

भारतीय टीम के मौजूदा समय के सबसे सफल स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंटरनेशनल करियर में अबतक कुल 686 विकेट झटक चुके हैं और वह महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ने से मात्र 2 विकेट दूर हैं। कपिल देव अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 356 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 448 परियों में 687 विकेट झटके हैं। अश्विन अगर एक विकेट चटकाते हैं तो वह कपिल देव की बराबरी कर लेंगे।

Also Read: रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने मारी बाजी, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच

अश्विन का इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ही खेल चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24 की एवरेज से 463 विकेट झटके हैं। वहीं, अश्विन ने भारत के लिए 113 एकदिवसीय मैचों में खेले हैं और उन्होंने इस दौरान 111 परियों में 151 विकेट झटके हैं। बात करें अगर उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने अबतक भारत के लिए 65 मैच खेले हैं और उन्होंने इस दौरान कुल 75 विकेट झटके हैं।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. अनिल कुंबले – 953 विकेट
  2. हरभजन सिंह – 707 विकेट
  3. कपिल देव – 687 विकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन – 686 विकेट
  5. जहीर खान – 597 विकेट  

Also Read: PSL 2023: रन के लिए भागते वक्त Babar Azam के सामने आए Hasan Ali, गुस्से से लाल बाबर ने दिखाया बैट, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026