---Advertisement---

IND vs AUS: Rohit Sharma ने 17 महीने बाद शतक जड़कर अपने नाम किया एक और कीर्तिमान, Kapil Dev को छोड़ा पीछे

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है और आज दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया और वह पहली पारी में 120 रन ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 4:55 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है और आज दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया और वह पहली पारी में 120 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने करीब 17 महीने के बाद टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वहीं, रोहित शर्मा ने अपने इस बेहतरीन पारी की बदलौत उन्होंने अपने नाम एक और कीर्तिमान कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को पीछे छोड़ दिया है।

कपिल देव को छोड़ा इस मामले में पीछे

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर की खतरनाक पिच पर शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने जैसे ही अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया उन्होंने टीम इंडिया को पहली बार वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 131 टेस्ट मैचों में कुल 8 शतक लगाए थे लेकिन अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक लगाने वाले पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के 9 शतक की बराबरी भी कर ली है।

Also Read: IND vs AUS: पहले 5 विकेट और अब 50 रन बनाते ही Jadeja ने मैदान में निकाली तलवार देख हैरान हुए कंगारू, देखें Video

तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं रोहित

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की तरफ से एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाते हुए अब वह टीम इंडिया के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है लेकिन उन्होंने टी२० मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में लगाया था।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026