---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: श्रीकार भरत में आई धोनी की आत्मा, चीते की रफ्तार से हवा में उड़कर लपका डेविड वॉर्नर का अविश्वसनीय कैच

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबले खेला जा रहा है। यह मुकाबला दो धुरंधर टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम की खराब ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 8, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Ind vs Aus WTC Final 2023: श्रीकार भरत में आई धोनी की आत्मा, चीते की रफ्तार से हवा में उड़कर लपका डेविड वॉर्नर का अविश्वसनीय कैच
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबले खेला जा रहा है। यह मुकाबला दो धुरंधर टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम की खराब शुरूआत रही। वहीं शार्दूल ने डेविड वॉर्नर का विकेट चटका कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

शार्दूल ने चटकाया डेविड वॉर्नर का विकेट

दरअसल, पारी का 22वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर के हाथ में थी। वहीं इस स्ट्राइक पर विस्फोटक बायें हाथे के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह बल्ले से काफी शानदार नजर आ रहे थे। वहीं वॉर्नर शार्दूल के ओवर की चौथी गेंद को विकेट के पीछे मारने की कोशिश में कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ ही कंगारूओं को दूसरा झटका लगा। वहीं केएस भरत ने वॉर्नर का गजब का कैच लपका जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

डेविड वॉर्नर ने खेली जुझारू पारी

डेविड वाॉर्नर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरूआत करने मैंदान पर उतरे थे। लेकिन, ख्वाजा जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद लाबुशेन और वॉर्नर ने मिलकर पारी को संभालते हुए 69 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं वॉर्नर ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरूआत दिलाई। लेकिन, वो अपने अर्धशतक को पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 60 गेंदो का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके सामिल रहे।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026