---Advertisement---

Ind vs Eng ICC ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जब बाल -बाल बचे रोहित, पत्नी रीतिका के रिएक्शन ने लूटी महफ़िल

ICC ODI World Cup में भारत और इंग्लैंड मैच में रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका का एक रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 30, 2023 10:00 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 31, 2023 2:57 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Eng ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में भारत शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए प्वाइंट टेबल में टॉप पर आ गया है। लखनऊ में हुए कल वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया। इंग्लैंड को हराकर भारत ने विश्व कप 2023 में लगातार छठी जीत दर्ज़ की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरआत धीमी रही। लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 101 गेंद में 87 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में एक बार रोहित बाल-बाल बचे। जब मैच में फील्ड अंपायर में उन्हें आउट दिया तब रोहित ने डीआरएस लेकर खुदको बचाया, तब स्टेडियम में बैठी रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ रितिका का रिएक्शन

मार्क वुड ने रोहित शर्मा को गेंद डाली जो उनके पैर पर जाके लगी। तब इंग्लैंड ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और वो नॉट आउट रहे जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे। तब स्टेडियम में बैठी रोहित की पत्नी रितिका ने भी राहत की सांस लेते हुए प्रतिक्रिया दी। रितिका का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/TheNameIsSaiii/status/1718566149460500623

भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया

IND vs ENG ICC ODI World Cup 2023 में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 229 रन बनाए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड की टीम पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का कहर बरसा। दोनों ने पहले ही पावरप्ले में लगातार दो-दो विकेट निकाले। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बुमराह ने 3 तो शमी ने 4 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के इस कहर से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत ये मुकाबला 100 रन से जीत गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026