---Advertisement---

IND vs ENG : भारत का मुक़ाबला देखने आए शिखर धवन के हमशक्ल, तस्वीरें देख आप भी हो जाएँगे हैरान

भारत और इंग्लैंड मैच के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबको चौंका दिया। इकाना स्टेडियम में शिखर धवन के हमशक्ल हो देखा गया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 29, 2023 4:33 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 29 वाँ वर्ल्ड कप मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल भारत और इंग्लैंड मुक़ाबले में एक दर्शक ने सबको चौंका दिया। दर्शकों में बैठे एक भारतीय क्रिकेट फैन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मैच में मिला शिखर धवन का हमशक्ल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत के गब्बर कहे जाने वाले क्रिकेटर यानी शिखर धवन का हमशक्ल देखने को मिला। उस फैन की शक्ल भारतीय क्रिकेट स्टार से इतनी मिलती हैं की कोई भी धोखा खा जाए। भारतीय फैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग अलग अलग तरह के मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और भारत

भारत का ICC ODI World Cup 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने वर्ल्ड कप में 5 मैच खेलते हुए पाँचों में जीत हासिल की। 5 जीता और 10 अंक के साथ भारत आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन टीम इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी। इंग्लैंड ने 5 मैच खेलते हुए बस एक में जीत हासिल की। एक जीत और दो अंक के साथ इंग्लैंड आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में आख़िरी यानी 10 वें स्थान पर है।

इंग्लैंड के लिए अहम है मैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा IND vs ENG ये मुक़ाबला इंग्लैंड के लिए बहुत अहम है। अगर आज डिफ़ेंडिंग चैंपियन यानी इंग्लैंड भारत के ख़िलाफ़ मैच हार जाता है तो वो ICC ODI World Cup 2023 की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं भारत इस मैच जीतकर अपना सेमीफ़ाइनल का टिकट पक्का कर लेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026