---Advertisement---

IND vs ENG : इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में टीम इंडिया ने क्यों पहने ‘ब्लैक’ बैंड, जानें वजह

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत ब्लैक आर्मबैंड्स पहनकर मैदान पर उतरा। टीम इंडिया के भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर को बिशन सिंह बेदी को सम्मान दिया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 29, 2023 2:59 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2023 6:05 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : आज वर्ल्ड कप का 29 वाँ मुक़ाबला इंग्लैंड और भारत के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस मुक़ाबले में ब्लैक बैंड पहनकर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना वर्ल्ड कप का छठा मुक़ाबला खेलने उतरा।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट बिशन सिंह बेदी के सम्मान में आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरी, जिनका पिछले सोमवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया।

77 साल की उम्र में हुआ निधन

22 अक्टूबर को भारत के दिग्गज स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरआत सन 1967 में की थी । उनकी पहचान एक दमदार स्पिनर के रूप में थी।

बिशन सिंह बेदी का करियर

दिग्गज क्रिकेट का जन्म पंजाब में हुआ था। वह घरेलू स्तर पर दिल्ली के लिए खेलते थे। दिल्ली के लिए खेलते-खेलते ही उनका भारतीय टीम में सलेक्शन हो गया। उसके बाद से उन्हें एक बेहतरीन स्पिनर ने तौर पर जाना गया। भारत के लिए उन्होंने पहला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। बिशन सिंह बेदी एक ऐसा नाम था जो 1970 दशक के बल्लेबाजों में दहशत भर देता है।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 67 मैच खेले। 67 मैच खेलते हुए उन्होंने 266 विकेट निकाले। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन एक इनिंग में 94 रन देकर 7 विकेट था।

अगर उनके वनडे क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए पहला मैच साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला । उन्होंने टीम इंडिया ने लिए सिर्फ 10 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 7 विकेट चटकाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026