---Advertisement---

IND vs ENG : इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर बुमराह-शमी का क़हर, आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौटी

भारत बनाम इंग्लैंड मुक़ाबले में भारत के गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को बुरी तरह रौंद डाला।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 29, 2023 9:07 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 30, 2023 11:52 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : वर्ल्ड कप पहली बार भारत ने पहली पारी में बल्लेबाज़ी की। जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को भारत के गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने रौंद डाला।

बुमराह और शमी ने पहले पावरप्ले में इंग्लैंड के चार विकेट झटके। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लिए।उन्होंने लगातार डेविड मलान और जो रूट को आउट किया। वहीं मोहम्मद शमी ने अपना क़हर जारी रखते हुए बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो को लगातार आउट किया।

भारत की पारी

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 229 रन बनाए। भारत की शुरुआत थोड़ी ख़राब रही। टीम के युवा स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विराट कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन वापस लौट गए। फिर टीम की पारी को कप्तान रोहित शर्मा ने सँभाला। रोहित ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 101 गेंद में 87 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए अहम है मैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला IND vs ENG ये मुक़ाबला इंग्लैंड के लिए बहुत अहम है। अगर आज डिफ़ेंडिंग चैंपियन यानी इंग्लैंड भारत के ख़िलाफ़ मैच हार जाता है तो वो ICC ODI World Cup 2023 की रेस से बाहर हो जाएगा।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और भारत

भारत का वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने वर्ल्ड कप में 5 मैच खेलते हुए पाँचों में जीत हासिल की। 5 जीता और 10 अंक के साथ भारत आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन टीम इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी। इंग्लैंड ने 5 मैच खेलते हुए बस एक में जीत हासिल की। एक जीत और दो अंक के साथ इंग्लैंड आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में आख़िरी यानी 10 वें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026