---Advertisement---

IND vs NZ 1st T20: मैच से पहले चोटिल हुआ यह भारतीय सलामी बल्लेबाज, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भी नहीं मिलेगा मौका

IND vs NZ 1st T20:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब रांची में टी20 मैच खेला जाना है। भारत ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर क्लीनस्वीप किया था। अब रांची में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है इसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बातें ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 26, 2023 1:13 अपराह्न | Updated: जनवरी 26, 2023 2:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ 1st T20:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब रांची में टी20 मैच खेला जाना है। भारत ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर क्लीनस्वीप किया था। अब रांची में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है इसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बातें करना शुरू कर दिया है। ऐसे में इस मैच के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है,बता दें कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज को नही खेल पाएंगे।

गायकवाड़ ने बीसीसीआई को किया रिपोर्ट

श्रीलंका सीरीज के पहले से ही बाहर चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ इन दिनों अपने कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। चोट ज्यादा होने की वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें कि अपने चोट की जानकारी उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA)को दिया है। बुधवार को बल्लेबाज ऋतुराज को रांची में रिपोर्ट करना था लेकिन दाहिने कलाई में चोट के कारण वह नहीं पहुंच पाए, जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के माध्यम से टीम इंडिया को सूचित भी किया है। इसके पहले हुए श्रीलंका सीरीज में भी चोट की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था। ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम के लिए ओपनर के रूप में बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में इनके बाहर जाने के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने ओपनिंग की थी ।

Also Read: ICC RANKINGS: ‘सिराज मियां का चला जादू’ ODI में बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज, बेहतरीन प्रदर्शन का मिला शानदार फल

बीसीसीआई ने दी चोट की जानकारी

बीसीसीआई ने इस सलामी बल्लेबाज के बारे में बताया है कि” फिलहाल अभी गायकवाड़ के कलाई का स्कैनिंग चल रहा है, जिसके बाद ही पता चल पाएगा की चोट कितना लगा है।” भारतीय टीम के पास पहले से ही ओपनर बल्लेबाज मौजूद हैं ऐसे में चयनकर्ता पर निर्भर करता है कि वे किसी इस सीरीज में मौका देते है ।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026