---Advertisement---

IND vs NZ 2nd ODI:Mohammed Shami ने पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से छिना ये रिकॉर्ड, जानकर झूम उठे भारतीय फैंस

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शानदार मुकाबला खेला जा रहा है। भारत की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बना कर रखा है। अभी तक न्यूजीलैंड की टीम के आधे से ज्यादा लोग वापस पवेलियन सिधार चुके ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 21, 2023 5:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शानदार मुकाबला खेला जा रहा है। भारत की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बना कर रखा है। अभी तक न्यूजीलैंड की टीम के आधे से ज्यादा लोग वापस पवेलियन सिधार चुके हैं। वहीं भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी की जा रही है। अभी तक भारत की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी शमी ने की है। मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए है जिसके बाद उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला जा रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है।

Mohammed Shami हांसिल किया 66वां स्थान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे आज के मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 109 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड कर लिया है। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी का वनडे क्रिकेट जगत में 159 विकेट हो चुकेहैं जिसकी वजह से वे लिस्ट में 66वें नंबर पर आ गए। न्यूजीलैंड से पहले शमी का स्थान 73वां था। ऐसे में उन्होंने अपने खतरनाक बॉलिंग की वजह से कम समय में ही लंबी छलांग लगाई है। शमी ने इस लंबी छलांग के साथ कई दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है जिसमें पाकिस्तान के शोएब मलिक, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, वेस्टइंडीज के एमडी मार्शल, भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा, न्यूजीलैंड के आरडी हैडली, शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: BASANT PANCHAMI 2023 पर इन 5 जातकों की खुलने वाली है किस्मत, मां सरस्वती देंगी धन-दौलत और विद्या का आशीर्वाद

श्रीलंका के खिलाड़ी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

एकदिवसीय मैच में देखा जाए तो अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के बेहतरीन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्होंने 350 मैचों में 534 विकेट लिए थे। वहीं अगर दूसरे नंबर की तरफ देखा जाए तो यह रिकॉर्ड भारत के गेंदबाज नहीं बल्कि पाकिस्तान के गेंदबाज वसीम अकरम के नाम दर्ज है। अकरम ने भी 356 मैचों में 502 विकेट उखाड़े हैं। पांच सौ विकेट लेने की बात करें तो यही गेंदबाज अभी शीर्ष पर हैं।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026