---Advertisement---

IND vs NZ: ‘हिट हो तो हिटमैन जैसा’ Rohit Sharma के बेहतरीन छक्के को लेकर होलकर मैदान पर मचा हल्ला, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज को पहले ही अपने नाम कर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 24, 2023 2:26 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुबमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने एक कमाल छक्का लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने जड़ा कमाल का छक्का

तीसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने एक कमाल का छक्का लगाया। दरअसल, भारत की पारी के दौरान जब पांचवा ओवर कीवी टीम के तेज गेंदबाज याकूब डफी के ओवर में रोहित शर्मा ने गुड लेंथ की गेंद को केवल अपने बल्ले का मुंह दिखाया और गेंद सीधे जाकर मैदान के बाहर गिरी। इस शॉट को देख ऐसा लगा की मानों हिटमैन के पास आज बल्ले से एक बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा ने जैसे ही छक्का लगाया मैदान में सभी दर्शकों ने खुब शोर मचाया।

Also Read: पाकिस्तानी खिलाड़ी SHADAB KHAN ने की चोरी छिपे शादी, IMAM UL HAQ बोले – ‘भाभी के लिए चिंतित हूं, अल्लाह पाक उनको हिम्मत दें’

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया कर रही है पहले बल्लेबाजी

तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अबतक 10 ओवर में 82 रन बना दी है। टीम इंडिया की तरफ से गिल 41 और रोहित शर्मा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर आज टीम इंडिया की टीम की बात करें तो टीम इंडिया में आज दो बदलाव देखने को मिला। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में इन दोनों तेज गेंदबाजों की जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS के अंदर समाए VIRAT KOHLI, जड़ा तीर जैसा सीधा छक्का तो याद आ गया रनमशीन का अद्भुत शॉट, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026