---Advertisement---

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : आसान नहीं होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत, क्या 20 साल की हार का बदला ले पाएगा भारत?

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : 22 अक्टूबर को भारत अपना वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला खेलेगा। लेकिन यह मुकाबला भारत के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है। भारत कल धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ लड़ेगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही वर्ल्ड कप 2023 में ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:38 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : 22 अक्टूबर को भारत अपना वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला खेलेगा। लेकिन यह मुकाबला भारत के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है। भारत कल धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ लड़ेगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही वर्ल्ड कप 2023 में चार मैच खेलते हुए सभी में जीत दर्ज़ की। लेकिन इस मुकाबले में किसे एक टीम को अपने जीत के रथ को रोकना पड़ेगा।

भारत और न्यूजीलैंड ओडीआई वर्ल्ड कप में 9 बार आमने सामने रहे। जिसमें से न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 4 मैचों में जीत दर्ज़ की। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा। लेकिन आश्रय की बात तो यह है कि भारत 20 साल से न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता।

2003 में जीता था मुकाबला

भारत आखरी बार ओडीआई वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2003 वर्ल्ड कप में जीता था। उसके बाद से भारत वनडे वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई भी मैच नहीं जीता। इतना ही में 2019 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हराकर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

कैसा है धर्मशाला पर रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड ने साल 2016 में धर्मशाला में वनडे मुकाबला खेला था। जिसमें भारत को जीत मिली थी। 16 अक्टूबर 2016 को खेले गए वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 44 वें ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 34 ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। अब सात साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड को एक बार फिर हरा अपना रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 116 मुकाबले खेल गए। इसमें से भारत ने टीम 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबलों में जीत हासिल की। वहीं 7 मुकाबलों का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया और एक मुकाबला टाई रहा। इस रिकॉर्ड को देखते हुए भारत और न्यूजीलैंड में काटें की टक्कर रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026