---Advertisement---

IND vs NZ ICC World Cup 2023 : धर्मशाला में आज होगा भारत का इम्तिहान, एक क्लिक में जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

IND vs NZ ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 21वा मुकाबला आज धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने ही वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों ने चार मैच खेलते हुए सभी में ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 22, 2023 11:35 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ ICC World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 21वा मुकाबला आज धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने ही वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों ने चार मैच खेलते हुए सभी में जीत हासिल की।

भारत और न्यूजीलैंड आज अपना पांचवा मुकाबला खेलेंगे। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीत कर जीत का रथ कायम रखना चाहेंगी। भारत और न्यूजीलैंड ओडीआई वर्ल्ड कप में 9 बार आमने सामने रहे। जिसमें से न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 4 मैचों में जीत दर्ज़ की। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा। लेकिन आश्रय की बात तो यह है कि भारत 20 साल से न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता।

कैसा है धर्मशाला पर रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड ने साल 2016 में धर्मशाला में वनडे मुकाबला खेला था। जिसमें भारत को जीत मिली थी। 16 अक्टूबर 2016 को खेले गए वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 44 वें ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 34 ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। अब सात साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड को एक बार फिर हरा अपना रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।

धर्मशाला पिच रिपोर्ट

धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजी के लिए अच्छी। इस पिच पर बाउंस भी अच्छा रहता है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इस स्टेडियम में अभी तक 7 वनडे मुकाबले खेले गए जिसमें 3 बार पहले बल्लेबाजी और 4 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

IND vs NZ ICC World Cup 2023 वेदर कंडीशन

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। पहाड़ों के बीच मौजूद होने की वजह से यहां का मौसम ठंडा रहेगा। दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बारसीह होने की आशंका भी जताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026