---Advertisement---

IND vs NZ: आज बल्ला रहा खामोश तो हो सकती है हमेशा के लिए टीम से छुट्टी, Hardik Pandya के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है यह खिलाड़ी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए टॉप आर्डर के बल्लेबाजों का मैच में रन नहीं बना पाना टीम के लिए हर सीरीज में भारी पड़ रहा है। वहीं, आज खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया में ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 1, 2023 5:43 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए टॉप आर्डर के बल्लेबाजों का मैच में रन नहीं बना पाना टीम के लिए हर सीरीज में भारी पड़ रहा है। वहीं, आज खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया में चुने गए बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) के लिए आज बहुत बड़ा मौका है। क्योंकि लगातार मौका देने के बाद भी इस खिलाड़ी ने अबतक अपने बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाया है और आज राहुल त्रिपाठी से उम्मीद है की वह सीरीज के आखिरी मैच में बड़ा स्कोर करेंगे।

आज नहीं तो कभी नहीं

टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की नजर सीरीज जीतने पर होगी क्योंकि आज चुके तो हाथ से सीरीज गवांनी पड़ेगी। लेकिन हार्दिक पांड्या के दिमाग में अभी भी एक बात परेशान कर रही है वह है राहुल त्रिपाठी का खराब फॉर्म से गुजरना। आप को बता दें कि, पांड्या की कप्तानी में डेब्यू करने वाला यह खिलाड़ी अभी तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाया है। राहुल त्रिपाठी ने अबतक सीरीज के दो मुकाबले में 0 और 13 रन बनाए हैं। वहीं, अगर आज राहुल त्रिपाठी को मौका मिलता है और वह रन बनाने में कामयाब नहीं होते हैं तो उनका अगली बार से टीम में चुने जाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

Also Read: SPORTS BUDGET 2023: खिलाड़ियों और खेलों पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, ऐतिहासिक बजट पेश करते हुए दी इतने करोड़ की सौगात

राहुल त्रिपाठी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के लिए इसी साल डेब्यू करने वाले राहुल त्रिपाठी का टीम इंडिया से हमेशा के लिए पत्ता कट सकता है। क्योंकि लगातार उनको दो टी20 सीरीज में मौका दिया गया लेकिन उन्होंने अबतक कोई प्रभावित पारी नहीं खेली है। वहीं, टीम में चुने गए इन्फॉर्म बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अभी तक मौका नहीं दिया गया और आज उनको राहुल त्रिपाठी की जगह मौका दिया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया: शुभमन गिल, इशान किशन (w), राहुल त्रिपाठी/ पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरन मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026