---Advertisement---

IND vs NZ: इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के सामने कीवियों ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने 168 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने युवा बल्लेबाज ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 1, 2023 10:11 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने युवा बल्लेबाज शुबमन गिल के शानदार शतक की बदलौत 20 ओवर में 234/4 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम मात्र 66 रन ही बना पाई और 168 रनों से मैच हार गई। वहीं इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया।

गेंदबाजों ने बरपाया कहर

तीसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने ही नहीं दिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। इसके बाद उमरान मलिक 2 विकेट झटक कर कीवी टीम के 5 विकेट मात्र 21 रन पर ही गिरा दिए। बाद में गेंदबाजी करने आए युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

Also Read: IND VS NZ: SHUBMAN GILL को सलाम ODI में दोहरे शतक के बाद टी20 मैच में मचाया हाहाकार ,जड़ दिए मात्र 54 गेंदों में 101 रन

टीम इंडिया ने की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला अहमदाबाद की पिच हुए लिया और टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन मात्र 1 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन उसके बाद शुबमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और बड़े स्कोर की तरफ लेकर गए। लेकिन इस बीच 44 रन बनाकर राहुल त्रिपाठी आउट हो जाते है। वहीं गिल ने अपनी शानदार शुरुआत को एक बड़े स्कोर ,में तब्दील किया और नाबाद 126 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: शुभमन गिल, इशान किशन (wk), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026