---Advertisement---

IND vs NZ: Shubman Gill ने मचाया अपने बल्ले से कोहराम, एक ही ओवर में ठोक दिए 22 रन, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज को पहले ही अपने नाम कर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 24, 2023 3:21 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुबमन गिल (Shubman Gill) ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इस दौरान शुबमन गिल ने एक ही ओवर में तबाही मचा दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक ही ओवर में जड़ दिए 22 रन

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल ने आज ताबड़तोड़ शुरुआत की और अभी तक यह 90 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन पहले पॉवरप्ले में इस बल्लेबाज ने कीवी टीम के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन एक ही ओवर में 22 रन जड़ दिए। गिल ने इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी इस सीरीज के पहले मैच में दोहरा शतक लगाया।

Also Read: IND VS NZ: ‘हिट हो तो हिटमैन जैसा’ ROHIT SHARMA के बेहतरीन छक्के को लेकर होलकर मैदान पर मचा हल्ला, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया की जबरदस्त शुरुआत

तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अबतक 24 ओवर में 199 रन बना दी है। टीम इंडिया की तरफ से गिल 96 और रोहित शर्मा 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर आज टीम इंडिया की टीम की बात करें तो टीम इंडिया में आज दो बदलाव देखने को मिला। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में इन दोनों तेज गेंदबाजों की जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS के अंदर समाए VIRAT KOHLI, जड़ा तीर जैसा सीधा छक्का तो याद आ गया रनमशीन का अद्भुत शॉट, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026