---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा यह निर्णय अभी तक काफी सही साबित हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कीवी टीम को मात्र 108 ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 21, 2023 6:24 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा यह निर्णय अभी तक काफी सही साबित हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कीवी टीम को मात्र 108 रनों पर ही समेट दिया। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज भी अपने नाम कर लिया।

8 विकेट से जीती टीम इंडिया

न्यूजीलैंड टीम ने टीम इंडिया को 50 ओवर में 109 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। टीम इंडिया ने रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में 8 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है और सीरीज भी अपने नाम कर लिया है।

Also Read: IND VS NZ: हिटमैन ROHIT SHARMA का रायपुर के मैदान पर चला बल्ला, पुल शॉट पर जड़ा खतरनाक छक्का तो झूम उठे दर्शक, देखें VIDEO

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दिखाया दम

सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का दम दिखाया तो आज के मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी कमाल की रही और न्यूजीलैंड टीम के पास शानदार गेंदबाजी का कोई तोड़ नहीं था। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और जिसके चलते कीवी टीम के सभी बल्लेबाज मात्र 108 रन पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3 लिए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाए हैं। तो वहीं मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके हैं।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026