---Advertisement---

Ind Vs NZ World Cup 2026 Final: सावधान सूर्यकुमार यादव! न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ी जो पलट सकते हैं मैच, एक गलती तोड़ देगी करोड़ों भारतीयों का दिल

Ind Vs NZ World Cup 2026 Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्वकप 2026 फाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से सतर्क रहने की जरूरत है। वरना 140 करोड़ से अधिक भारतीयों का दिल टूट सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Ind Vs NZ World Cup 2026 Final
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs NZ World Cup 2026 Final: आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स को इंतजार था। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपनी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। वरना भारत का सपना टूट सकता है।

Ind Vs NZ World Cup 2026 Final: कप्तान मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर अपनी फिरकी गेंदबाजी और तेज तर्रार बैटिंग से फाइनल मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। सैंटनर इससे पहले भी कई मौकों पर भारत के खिलाफ बढ़िया खेले हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इनसे सावधान रहना होगा।

फिन एलन

अगर आपने दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का टी20 विश्वकप सेमीफाइनल देखा था, तो आप फिन एलन के बारे में जानते होंगे। यह ओपनर बल्लेबाज आतिशी बैटिंग से किसी भी बॉलर की धज्जियां उड़ा सकता है। फिन एलन की तूफानी पारी ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ दिया था। भारतीय गेंदबाजों को इस बल्लेबाज से सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

मैट हेनरी

इसके अलावा, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी का नाम शामिल है। यह तेज गेंदबाज भारतीय ओपनर्स को शुरुआती पारी के दौरान अपनी सधी हुई बॉलिंग से परेशान कर सकता है। अगर भारतीय ओपनर्स को इस खिलाड़ी ने जल्दी आउट कर दिया, तो भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर काफी अधिक प्रेशर आ सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्वकप 2026 फाइनल मैच

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम आजतक एक भी टी20 विश्वकप नहीं जीत सकी है। ऐसे में कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम अपनी पूरी ताकत के साथ अहमदाबाद में उतरेगी। वहीं, भारत के सूर्यकुमार यादव भी अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी टी20 विश्वकप की ट्रॉफी जीताने का भरपूर प्रयास करेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस कप्तान की कोशिश ज्यादा कारगर साबित हो पाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026