---Advertisement---

Ind vs Pak ICC T20 World Cup 2024: Virat kohli के कहर से डरा पाकिस्तान, रन मशीन से निबटने का पाक क्रिकेटर्स को दिया तोड़

Ind vs Pak ICC T20 World Cup 2024: 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इससे पहले पाक पत्रकार की प्रतिक्रिया आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2024 5:47 अपराह्न

Ind vs Pak ICC T20 World Cup 2024
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Pak ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 T20 World Cup 2024 शुरु हो चुका है। ऐसे में क्रिकट प्रेमियों को सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को खेले जाने वाले मैच का है। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भिड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच पाक के एक पत्रकार का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी टीम को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से बचने की सलाह दे रहा है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने विराट से पाक क्रिकेटर्स को बचने की सलाह दी

भारत और पाकिस्तान के इस मैच को लेकर पाकिस्तान के एक स्पोर्टस जर्नलिस्ट ने पाक टीम को भारतीय पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विरोट कोहली से बचने की सलाह दी है। Shoaib Jatt नाम के पाक पत्रकार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है , जिसमें उसने लिखा “यह अच्छा संकेत नहीं है….. अब वह अपने ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार बड़ी पारी खेलेंगे, जो हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। पाकिस्तानी गेंदबाजों को उन्हें जल्दी आउट करके मैच जीतना चाहिए।”

इस तरह पाक पत्रकार ने अपने खिलाड़ियों को विराट कोहली को जल्दी आउट करने की सलाह दी है। जैसे ही लोगों ने इस पोस्ट को देखा वैसे ही वो कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक्स पर एक यूजर कमेंट करते हुए विराट के समर्थन में लिखता है कि, “इतना मारेगा दो साल तक याद रखेगा”। इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, रो ले थोड़ा और रो ले। वहीं, कुछ लोग विराट के आयरलैंड वाले प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Ind vs Pak ICC T20 World Cup 2024 मैच टिकटों के बढ़े दाम

इस मैच के टिकट रेट बढ़ाए जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि, भारत और पाकिस्तान के इस मैच का टिकट 25000 के आस-पास है। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि, इस मैच के टॉप टिकट की कीमत 8 लाख से आस-पास भी है। बेहरहाल क्रिकेट प्रेमियों को रविवार को होने वाले इस मैच का काफी बेसब्री से इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Virat Kohli

मई 14, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026