---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: हार्दिक या बुमराह! रोमाचंक जीत में किस खिलाड़ी ने निभाई अहम भूमिका; यहां जानें

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज बाराबाडोस में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 30, 2024 12:04 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 1, 2024 11:04 पूर्वाह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज बाराबाडोस में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। इस जीत के नायक भारतीय टीम के हर खिलाड़ी हैं क्योंकि सभी ने क्षेत्ररक्षण से लेकर गेंदबाजी व बल्लेबाजी में अपनी अहम भूमिका निभाई है। हालाकि इस बीच भारतीय तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं हार्दिक पांड्या ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के विशेष योगदान की खूब चर्चा है और प्रशंसक भी दोनों खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की अहम भूमिका

बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली ने 76 रन, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दूबे ने 27 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजों में अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और बुमराह को 2-2 विकेट तो वहीं हार्दिक पांड्या को 3 विकेट मिले। ऐसे में सभी खिलाड़ियों के संयुक्त प्रयास टीम को जीत मिल सकी।

सूर्यकुमार का शानदार कैच

भारतीय क्रिकेट टीम में 360 डिग्री के नाम से अपनी छाप छोड़ चुके सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने पूरे मैच की तस्वीर बदल दी। दरअसल सूर्यकुमार ने अंतिम के ओवर्स में तूफानी पारी खेल रहे डेविड मिलर का कैच बाउंड्री पर रोक लिया। इस एक कैच ने पूरा मैच बदल दिया और देखते ही देखते अफ्रीका टीम मुकाबले से बाहर हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026